लाइव टीवी

सलमान खान ने ऋषि कपूर के निधन पर किया ट्वीट, पुराने झगड़े की तरफ इशारा करते हुए लिखा- 'कहा सुना माफ'

Updated Apr 30, 2020 | 13:37 IST |

Salman Khan tweet on Rishi Kapoor death: ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताते हुए सलमान खान ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने पुराने झगड़े को खत्म करते हुए लिखा, 'कहा सुना माफ।'

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Salman Khan tweet on Rishi Kapoor death
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर के निधन पर सलमान खान ने जताया शोक
  • लिखा- 'कहा सुना माफ'
  • सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में हुआ था झगड़ा

29 अप्रैल की तरह 30 अप्रैल की सुबह भी बॉलीवुड के लिए घनघोर अंधेरा लेकर आई। इरफान खान के बाद ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कल देर रात उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। ऋषि के निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में मातम छाया हुआ है। फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी उनकी आत्मा की शांति की दुआ मांग रहे हैं। सलमान खान ने भी ऋषि कपूर को लेकर ट्वीट किया है।

सलमान खान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आपकी आत्मा को शांति मिले चिंटू सर, कहा सुना माफ, परिवार और दोस्तों को शक्ति, शांति और प्रकाश।' अपने इस ट्वीट में सलमान ने लिखा, 'कहा सुना माफ', इससे उन्होंने अपने उस झगड़े की ओर इशारा किया है, जो सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में हुआ था।

दरअसल 8 मई 2018 को सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन में पूरा बॉलीवुड पहुंचा था। इस दौरान ऋषि कपूर की सलमान की भाभी सीमा खान से बहस हो गई थी। ऋषि इस बात से गुस्सा थे कि वे जब वहां पहुंचे तो सलमान ने उन्हें ग्रीट तक नहीं किया और उन्हें नजरअंदाज किया। इस पर ऋषि का गुस्सा फूट पड़ा था। बाद में सलमान को इस बारे में पता चला था। हालांकि उन्होंने पार्टी के दौरान कुछ नहीं कहा। 

सलमान ने डीएनए से बातचीत में बिना ऋषि कपूर का नाम लिए कहा था कि अगर वो शख्स मेरे या मेरे परिवार के किसी भी सदस्य का अनादर करेगा, तो मैं भी उसका सम्मान नहीं करता। 1-2 परिवार ऐसे हैं, जिनसे मुझे प्यार और सम्मान नहीं मिला। यही ये खत्म होता है। इंडस्ट्री के कुछ लोग मेरे घर पर कभी आमंत्रित नहीं होंगे। हालांकि अब ऋषि कपूर की मौत के बाद सलमान ने इस झगड़े को पीछे छोड़ उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।