लाइव टीवी

Sanjay Kapoor Birthday: जब माधुरी के साथ एक हिट फिल्म से स्टार बन गए संजय कपूर, फिर यूं पलट गई किस्मत

Sanjay Kapoor
Updated Oct 17, 2020 | 06:26 IST

Happy Birthday Sanjay Kapoor: आज भले ही अनिल कपूर के भाई अभिनेता संजय कपूर का फिल्म जगत में बड़ा नाम हो लेकिन कभी एक ही हिट फिल्म ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था।

Loading ...
Sanjay KapoorSanjay Kapoor
संजय कपूर
मुख्य बातें
  • अनिल कपूर के भाई अभिनेता संजय कपूर मना रहे 65वां जन्मदिन
  • माधुरी दीक्षित के साथ संजय कपूर ने की थी करियर की दूसरी फिल्म 'राजा'
  • 1995 में फिल्म ‘प्रेम’ से बॉलीवुड में रखा था कदम

मुंबई: फिल्म जगत के नामचीन कपूर परिवार से ताल्लुक रखने वाले और अनिल कपूर के भाई अभिनेता संजय कपूर शनिवार को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 17 अक्तूबर 1965 को मुंबई में हुआ और पिता का नाम था सुरिंदर कपूर जो कि खुद भी एक फिल्म निर्माता थे। सुरिंदर कपूर के तीन बेटे थे जिनके नाम हैं बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर हुए और तीनों ने फिल्मों को करियर के तौर पर चुना। तो चलिए संजय कपूर के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

संजय कपूर का फिल्मी सफर:

संजय कपूर ने साल 1995 में फिल्म ‘प्रेम’ से तब्बू के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखा हालांकि फिल्म की रिलीज में कई साल की देरी हो गई और इसका बुरा असर बॉक्स ऑफिस पर भी असर पड़ा। संजय कपूर की दूसरी फिल्म 'राजा' में वह माधुरी दीक्षित के साथ नजर आए थे।

माधुरी को मिला 'राजा' का श्रेय:
फिल्म हिट तो रही और साथ ही इसने देखते ही देखते संजय कपूर को स्टार भी बना दिया लेकिन कई लोगों ने इसका क्रेडिट प्रमुख तौर पर माधुरी दीक्षित को दिया। आलोचक तो यहां तक कह गए कि फिल्म का नाम 'राजा' नहीं 'रानी' होना चाहिए था। 'राजा' के बाद संजय कपूर बड़े पर्दे से गायब रहे और इसके बाद ‘औजार’, ‘मोहब्बत’ और ‘सिर्फ तुम’ फिल्में कीं।

हालांकि 'राजा' के बाद की ये फिल्में अभिनेता क करियर को कोई खास फायदा पहुंचाने में कामयाब नहींं हो सकीं। साल 2002 में उन्होंने फिल्म ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ में नकारात्मक किरदार भी निभाया था। इस फिल्म में उनकी अदाकारी की लोगों ने सराहना भी की थी हालांकि फिल्म तब भी फ्लॉप साबित हुई।

फिर अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘कयामत’ में संजय एक आतंकवादी के किरदार में भी नजर आए और इसे आलोचकों ने काफी सराहा मिली। अभिनेता के अलावा बतौर निर्माता संजय ने 3 फिल्मों में काम किया। इनमें से फिल्म ‘तेवर’ में वह भतीजे अर्जुन कपूर और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आए थे, इस फिल्म का बॉक्सऑफिस पर प्रदर्शन ठीक ठाक ही था। फिल्मों से इतर 2003 में उन्होंने टीवी सीरियल ‘करिश्मा- द मिरैकल ऑफ डेस्टिनी’ में करिश्मा कपूर के साथ भी काम किया। करियर की दूसरी पारी में काफी समय बाद संजय कपूर फिल्म अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' और वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' में नजर आए।

निजी जिंदगी: 1997 में संजय कपूर ने एक अप्रवासी भारतीय महीप कपूर से शादी की थी। उनके दो बच्चे बेटी शनाया कपूर और बेटा जहां कपूर है। बेटी शनाया अभी से सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और दूसरे स्टारकिड्स के साथ पार्टियों और इवेंट में भी नजर आती रहती हैं। अनुमान है कि संजय की बेटी शनाया की दिलचस्पी भी फिल्मों में आने पर है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।