लाइव टीवी

Sanjay Kapoor Birthday: आलीशान घर और लग्‍जरी गाड़ियों के मालिक हैं संजय कपूर, जानें कितनी है उनकी कमाई

Updated Oct 17, 2021 | 07:11 IST |

Sanjay Kapoor Birthday: संजय कपूर आज अपना 56वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड के अमीर लोगों में होती है। वह प्रोडक्‍शन समेत दूसरे जरिये से करोड़ों कमाते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Sanjay Kapoor
मुख्य बातें
  • संजय कपूर ने फिल्म 'प्रेम' से की थी करियर की शुरुआत
  • उनके पास मर्सिडीज समेत कई लग्‍जरी कारे हैं
  • संजय अपनी पत्‍नी के साथ मिलकर प्रोडक्‍शन हाउस चलाते हैं

Sanjay Kapoor Net Worth: संजय कपूर एक भारतीय फिल्म अभिनेता और निर्माता हैं। उन्‍हें बॉलीवुड में फिल्म 'राजा' और 'दिल संभल जा जरा' से पहचान मिली थी। उनकी गिनती इंडस्ट्री के अमीर लोगों में होती है। वे प्रोडक्‍शन समेत अन्‍य जरियों से पैसे कमाते हैं। उनके पास लग्‍जरी गाड़ियां हैं। साथ ही वह मुंबई में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। आज संजय अपना 56वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनकी लाइफस्टायल और कमाई के बारे में बताएंगे। 

ये है कमाई का जरिया 

संजय कपूर अपनी पत्नी महीप संधू के साथ एक प्रोडक्‍शन हाउस चलाते हैं। जिसका नाम संजय कपूर एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड है। ये उनकी कमाई का मुख्‍य जरिया है। इसके अलावा वह वेब सीरीज और मूवीज आदि में एक्टिंग के जरिए भी पैसा कमाते हैं। इसके अलावा उनकी पत्‍नी महीप का बिजनेस भी है। नेटवर्थ देखो वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक 2021 तक, संजय कपूर की कुल संपत्ति 10 मिलियन डॉलर यानि लगभग 70 से 75 करोड़ रुपए है। 

रॉयल तरीके से जीते हैं जिंदगी 

संजय कपूर एक आलीशान बंगले के मालिक हैं। मुंबई में बने इस शानदार घर में वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। उनके पास कुछ आलीशान कारें भी हैं। जिनमें Bentley और BMW A6 समेत मर्सिडीज आदि कारें हैं। 

फिल्मी सफर 

संजय ने 1995 में फिल्म 'प्रेम' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्‍हें फिल्म 'राजा' से पहचान मिली थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। उन्होंने प्रमुख अभिनेता के रूप में कई फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें 'औज़ार,' 'मोहब्बत' और 'सिर्फ तुम' आदि शामिल हैं। उन्होंने टेलीविजन में भी काम किया। वह धारावाहिक 'करिश्मा -' में दिखाई दिए थे। इसके अलावा वह वेब सीरीज 'सोगी होगा तेरा बाप' में भी नजर आए हैं। 

पर्सनल लाइफ 

संजय कपूर का जन्म 17 अक्टूबर 1965 को मुंबई में हुआ था। वह निर्मल और सुरिंदर कपूर के बेटे हैं। उनके तीन बड़े भाई-बहन हैं। उन्होंने 1997 में अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड महीप संधू से शादी की। उनके दो बच्चे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।