लाइव टीवी

जानिए कौन हैं सोनम-जान्हवी की बहन शनाया कपूर, करण जौहर की फिल्म से करेंगी डेब्यू

Updated Mar 22, 2021 | 14:10 IST

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने को तैयार है। करण जौहर ने शनाया कपूर को लॉन्च करने की घोषणा सोशल मीडिया पर कर दी है।

Loading ...
Shanaya Kapoor
मुख्य बातें
  • शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
  • करण जौहर ने शनाया के डेब्यू की घोषणा कर दी है।
  • शनाया कपूर धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले डेब्यू करेंगी।

मुंबई. संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही डेब्यू करने जा रही हैं। करण जौहर ने शनाया कपूर को लॉन्च करने की घोषणा सोशल मीडिया पर कर दी है। शनाया धर्मा कॉर्नरस्टोन एजेंसी के जरिए अपनी पहली फिल्म करेंगी। 

करण जौहर ने अपने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी फैमिली में एक और ब्यूटीफुल एडिशन हुआ है। डीसीए स्क्वॉड में आपका स्वागत है शनाया कपूर। उनका उत्साह और मेहनत गजब की है।

करण जौहर आगे लिखते हैं,  'हमारे साथ शामिल हों और उन पर अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाएं क्योंकि वह अपनी पहली फिल्म धर्मा प्रॉडक्शंस के साथ इस जुलाई में शुरू करने जा रही हैं।'

  
बिकिनी में शेयर की फोटो 
करण जौहर ने शनाया  कपूर की बिकिनी फोटो शेयर की थी। इससे पहले शनाया कपूर ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया था। उसके बाद से ही उनके डेब्यू के कयास लगाए जा रहे थे। 

शनाया कपूर का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी बिकिनी फोटोज से भरा है। इसके अलावा वह बेली डांस के भी कई वीडियोज शेयर करती हैं। शनाया कपूर ने विदेश से एक्टिंग का कोर्स किया है। 

इस फिल्म में थीं असिस्टेंट डायरेक्टर
शनाया के पिता संजय कपूर ने  जूम डिजिटल के साथ बातचीत में कहा कि उनकी बेटी के डेब्यू में मौजूदा कोरोना महामारी के कारण देरी हो रही है। उम्मीद है कि यह बहुत जल्द होगा।

आपको बता दें कि शनाया कपूर ने अपनी बहन जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।