लाइव टीवी

इस फिल्म के लिए सान्या मल्होत्रा ने दी थी 10 हजार लड़कियों को मात, एक कॉल ने बदल दी जिंदगी 

Updated Feb 25, 2022 | 06:05 IST

Sanya Malhotra Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। यहां जानिए सान्या मल्होत्रा से जुड़े 10 रोचक और अनसुने तथ्य।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Sanya Malhotra Birthday
मुख्य बातें
  • आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं सान्या।
  • दिल्ली में हुआ था सान्या मल्होत्रा का जन्म।
  • दंगल फिल्म ने बदल दी थी एक्ट्रेस की जिंदगी।

Sanya Malhotra Birthday, Lesser Known Facts About Actress: बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अदाकारा सान्या मल्होत्रा का बड़ा नाम है। लूडो, बधाई हो और दंगल जैसी हिट फिल्में देने वाली सान्या मल्होत्रा का जन्म 25 फरवरी 1992 में हुआ था। फिल्म दंगल में अपने किरदार के लिए सानिया मल्होत्रा ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।‌ सान्या मल्होत्रा के लिए बॉलीवुड का सफर तय करना इतना आसान नहीं था। बॉलीवुड में यह मुकाम हासिल करने के लिए अदाकारा को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर भी आया था जहां उनके पास एक भी काम नहीं था। ऐसे ही कई अनकहे और अनसुने रोचक तथ्य हैं जो आपको जरूर जानने चाहिए। 

दिल्ली में हुआ जन्म 

सान्या मल्होत्रा का परिवार दिल्ली का रहने वाला है। उनका पालन पोषण दिल्ली में हुआ था, यहीं उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था। वर्ष 2013 में ग्रेजुएशन करने के बाद वह मुंबई नगरी आ गई थीं। अदाकारा ने कई इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि काम ढूंढने के लिए वह सपनों की नगरी मुंबई आई थीं। लेकिन मुंबई आने के बाद उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए थे। यहां उन्हें बहुत स्ट्रगल करना पड़ा था।

Also Read: भारतीय महिलाओं पर नव्या नंदा का वीडियो वायरल, कहा-'घर पर भाई नहीं, हमसे करवाया जाता है ये काम'

एक ट्रेंड बैले डांसर हैं अभिनेत्री 

सान्या मल्होत्रा एक ट्रेंड डांसर हैं और आए दिन वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने डांस के वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री बैले डांसर भी हैं और कई प्रोजेक्ट के लिए वह बतौर कोरियोग्राफर काम कर चुकी हैं। 

इस फिल्म के लिए तकरीबन 10 हजार लड़कियों को दिया था टक्कर

सान्या मल्होत्रा ने आमिर खान की फिल्म दंगल में बबीता फोगाट का किरदार निभाकर खूब तारीफें बटोरी थीं। इस फिल्म के लिए तकरीबन 10 हजार लड़कियों का ऑडिशन लिया गया था लेकिन इन सभी लड़कियों को अदाकारा ने कड़ी टक्कर दे कर यह किरदार अपने नाम कर लिया था।

आमिर खान प्रोडक्शंस में इंटर्न रही हैं एक्ट्रेस 

फिल्म दंगल में आमिर खान के साथ काम करने के बाद सान्या मल्होत्रा उनके प्रोडक्शन हाउस में बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं। यहां उन्होंने पोस्ट-प्रोडक्शन, प्री-प्रोडक्शन जैसे कई काम सीखे थे।

Also Read: बिना निकाह-फेरों के हुई फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर की शादी, नई बहू ने जावेद अख्तर के साथ किया डांस

रणबीर कपूर के साथ करना चाहती हैं काम

अदाकारा ने एक बार यह साझा किया था कि वह रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहती हैं। सान्या मल्होत्रा ने आमिर खान, आयुष्मान खुराना, आदित्य रॉय कपूर और कई अभिनेताओं के साथ काम किया है। लेकिन उनका सपना है कि वह अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर के साथ भी काम करें। 

इस टीवी रियलिटी शो में आई थीं नजर 

सान्या मल्होत्रा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू करने से पहले टीवी डेब्यू किया था। जब वह वर्ष 2013 में मुंबई आई थी तब उन्होंने डांस इंडिया डांस रियलिटी शो में पार्टिसिपेट किया था। कई राउंड के बाद अदाकारा एलिमिनेट हो गई थीं और वह टॉप 100 कंटेस्टेंट्स में शामिल नहीं हो पाई थीं। 

सीक्रेट सुपरस्टार में रही हैं कोरियोग्राफर 

सान्या मल्होत्रा और आमिर खान कई प्रोजेक्ट्स में एक साथ काम कर चुके हैं। इन्हीं प्रोजेक्ट्स में से एक सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म है, जिसमें अदाकारा ने बतौर कोरियोग्राफर काम किया था। 

नेशनल रेसलिंग कोच ने दी थी सानिया को ट्रेनिंग 

सान्या मल्होत्रा की बेस्ट फिल्मों में दंगल शामिल है। इस फिल्म में उन्होंने बबीता फोगाट का किरदार निभाया था। बबीता फोगाट का किरदार निभाना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था क्योंकि उन्हें इस किरदार के लिए कड़ी ट्रेनिंग लेनी पड़ी थी। इस काम के लिए सान्या मल्होत्रा को नेशनल रेसलिंग कोच कृपा शंकर बिश्नोई ने ट्रेनिंग दी थी।

एक कॉल से बदली जिंदगी

सान्या मल्होत्रा ने एक बार यह बताया था कि उनके जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया था जब उनके पास एक भी काम नहीं था। इस मुश्किल हालात में उनके परिवार ने उनका साथ दिया था। उनके पास मुश्किल से कुछ ऐड फिल्म्स थे। एक दिन डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने उन्हें ऑडिशन के लिए कॉल किया था। ‌एक स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए मुकेश छाबरा ने उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया था और यह उनकी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।