लाइव टीवी

दम मारो दम गाने के शूट‍ से पहले बेटी की मौत के गम से जूझ रही थीं सरोज खान, दफनाते ही काम के ल‍िए पकड़ी ट्रेन

Updated Jul 08, 2020 | 12:00 IST

Saroj Khan One Daughter Died After 8 Month: सरोज खान ने खुलासा किया था कि कैसे उन्हें अपनी 8 महीने की बच्ची को मौत के बाद दफना कर शूटिंग के लिए जाना पड़ा था....

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सरोज खान।
मुख्य बातें
  • कोरियोग्राफर सरोज खान का 3 जुलाई 2020 को निधन हो गया।
  • हार्ट अटैक की वजह से कोरियोग्राफर सरोज खान की मौत हुई।
  • 40 साल से करियर में सरोज खान ने करीब 2000 से भी ज्यादा गाने कोरियोग्राफ किए। 

दिग्गज डांस कोरियोग्राफर सरोज खान का 3 जुलाई 2020 को निधन हो गया। मास्टर जी यानि सरोज खान ने बांद्रा(मुंबई) स्थित गुरू नानक अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां हार्ट अटैक की वजह से कोरियोग्राफर सरोज खान की मौत हो गई। बॉलीवुड की पहली महिला कोरियोग्राफर होने की वजह से सरोज खान को भारत में कोरियोग्राफी की जननी के नाम से जाना जाता था। अपने 40 साल से करियर में सरोज खान ने करीब 2000 से भी ज्यादा गाने कोरियोग्राफ किए। 

सरोज खान के लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। उन्होंने अपने लाइफ में लंबा स्ट्रगल किया और कई उतार चढ़ाव देखे। साल 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान सरोज खान ने खुलासा किया था कि कैसे उन्हें अपनी 8 महीने की बच्ची को मौत के बाद दफना कर शूटिंग के लिए जाना पड़ा था। 

सरोज खान ने बताया था, 'मेरी 8 महीने 5 दिन की बच्ची का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के बाद दोपहर में उसकी प्रेयर मीट हुई। उसे अलविदा कहने के बाद मुझे शाम 5 बजे ट्रेन पकड़कर शूटिंग के लिए जाना था। दम मारो दम की शूटिंग थी जो फिल्म हरे राम हरे कृष्णा का आइकॉनिक नंबर था। ये गाना जीनत अमान पर काठमांडू में फिल्माया गया था।'


13 की उम्र में सरोज खान ने कर ली थी शादी
आपको बता दें, सरोज खान ने फिल्म कोरियोग्राफर बी सोहनलाल के साथ काम करते हुए नृत्य सीखा था। 13 साल की उम्र में सरोज खान ने उनसे शादी कर ली थी। तब 43 साल के बी सोहनलाल पहले से शादीशुदा और 4 बच्चों के पिता थे। शादी के समय सरोज खान को ये बात नहीं पता थी। तीन बच्चे होने के बाद सरोज और सोहनलाल अलग हो गए थे। एक बच्चा कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गया था। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।