लाइव टीवी

Saroj Khan Life: ये था सरोज खान का असली नाम, अपने गुरु से 13 साल की उम्र में की थी पहली शादी

Updated Jul 03, 2020 | 07:41 IST

Who was Saroj Khan husband: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनका असली नाम निर्मला नागपाल था और 13 साल की उम्र में उनकी पहली शादी हुई थी।

Loading ...
सरोज खान का निधन, Saroj Khan Family
मुख्य बातें
  • साल 1974 में 3 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस सरोज खान ने किया था डेब्यू
  • 13 साल की उम्र में हो गई थी सरोज खान की शादी, कबूल किया था इस्लाम
  • बतौर कोरियोग्राफर फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर एक्ट्रेस को सिखाया था डांस

मुंबई. बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया है। सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 71 साल की सरोज खान पिछले 40 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1974 में आई फिल्म 'गीता मेरा नाम' से की थी। 

Saroj Khan real Name:
सरोज खान का असली नाम निर्मला किशनचंद्र संधु सिंह नागपाल था। उनका जन्म साल 1948 में किशनचंद सद्धू सिंह और नोनी ​सद्धू सिंह के घर में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार बंबई आ गया था।  

Saroj Khan husband, Marriages:
सरोज खान ने महज तीन साल की उम्र में फिल्म नजराना से बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस डेब्यू किया था। 50 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर भी काम किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म कोरियोग्राफर बी. सोहनलाल से डांस की ट्रेनिंग ली थी।

सरोज खान ने अपने गुरु बी सोहनलाल से महज 13 साल की उम्र में शादी कर ली थी। उस वक्त सोहनलाल की उम्र 43 साल थी, वह चार बच्चों के पिता थे। इस शादी के लिए उन्होंने इस्लाम कुबूल कर लिया था।

एक इंटरव्यू में सरोज खान ने बताया था कि जब मेरी शादी हुई उस वक्त मैं स्कूल जाया करती थी। मुझे शादी के मायने नहीं पता थे। मास्टर सोहनलाल ने उनके गले में एक धागा बांध दिया। उन्हें लगा कि उनकी शादी हो गई है। सोहनलाल की पहली पत्नी को शादी की जानकारी साल 1963 में हुई थी। 

सरोज खान ने 1963 में  बेटे राजू खान को जन्म दिया। इसके बाद साल 1965 में दूसरे बच्चे को जन्म दिया, जिसकी आठ महीने बाद ही मौत हो गई थी। सरोज की तीसरी बेटी कुकु हैं। दोनों बच्चों की परवरिश उन्होंने अकेले की थी।  सरोज ने बाद में सरदार रोशन खान से दूसरी शादी की। दोनों की एक बेटी सुखाना खान है।

इन एक्ट्रेस को सिखाया डांस
सरोज  खान ने बॉलीवुड में दो हजार से ज्यादा गाने कोरियोग्राफ कर चुकी थीं। सरोज खान ने अपने करियर में वैजयंतीमाला, साधना, शर्मिला टैगोर,  हेलन, जीनत अमन  वहीदा रहमान से लेकर रेखा, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, करिश्मा, उर्मिला टैगोर, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर और सनी लियोनी जैसी एक्ट्रेसेस को डांस सिखा चुकी हैं।

सरोज खान को पॉपुलेरिटी मिस्टर इंडिया फिल्म के गाने हवा-हवाई गाने से मिली थी। पहले श्रीदेवी और बाद में माधुरी दीक्षित के साथ उनकी जोड़ी काफी जमी। सरोज आठ फिल्मफेयर समेत  अमेरिकन कोरियोग्राफी अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।