लाइव टीवी

Shabana Azmi Health: हादसे का शिकार हुईं शबाना आजमी को लेकर परेशान हुए बॉलीवुड स्टार्स, ऐसे जाहिर की चिंता

Updated Jan 18, 2020 | 19:13 IST

Shabana Azmi Health: हाल ही में शबाना आजमी क कार एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें अभिनेत्री बुरी तरह घायल हुईं हैं। इस घटना की खबर सुनने के बाद बॉलीवुड स्टार्स शबाना आजमी को लेकर काफी चिंतित हैं।

Loading ...
Shabana Azmi and Lata Mangeshkar
मुख्य बातें
  • शबाना आजमी को लेकर कई बॉलीवुड स्टार्स चिंतित नजर आए।
  • शबाना आजमी को लेकर लता मंगेशकर से लेकर स्वरा भास्कर तक ने ट्वीट किया है।
  • सड़क हादसे में शबाना आजमी को काफी चोटे आई हैं।

मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी हाल ही में सड़क हादसे की शिकार हो गई हैं। इस हादसे में उन्हें काफी चोटे आई हैं। इस घटना के तुरंत बाद ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि अभिनेत्री मुंबई से खंडाला जा रहीं थी, तभी रास्ते में उनकी कार एक ट्रक में जा भिड़ी। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें शबाना आजमी बुरी तरह से चोटिल नजर आ रही हैं। इस घटना की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड स्टार्स अभिनेत्री को लेकर काफी चिंतित हैं।

शबाना आजमी के साथ उनकी कार में जावेद अख्तर भी मौजूद थे। हालांकि उन्हें अधिक चोटे नहीं आई है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। वहीं इस मामले के बाद बॉलीवुड स्टार्स लगातार ट्वीट कर रहे हैं। एक्टर्स ट्वीट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वरुण धवन से लेकर स्वरा भास्कर तक ने ट्विटर पर ट्वीट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की हैं। 

हाल ही में मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने ट्वीट कर लिखा- 'शबानाजी  की कार दुर्घटना में चोट लगने की बात सुनकर काफी परेशान हूं। कामना करती हूं आप जल्दी ठीक हो जाएं'। इसके साथ ही स्वरा भास्कर ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ओएमजी- 'आपके लिए दुआ करती हूं'। वहीं बॉलीवुड के कई एक्टर्स लगातार ट्वीट कर रहे हैं।

इसके अलावा वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने ट्वीट कर उनकी तस्वीर शेयर करने के लिए मना किया है। एक्टर्स के मुताबिक उनकी ये तस्वीरें किसी को भी विचलित कर सकती हैं। बता दें कि कई स्टार्स इस घटना के सामने आने के बाद काफी हैरान हैं।

बीते दिनों ही जावेद अख्तर ने अपना 75वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने एक शानदार पार्टी रखी थी। जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स रेट्रो लुक में नजर आए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।