लाइव टीवी

शाहरुख खान, दिलीप कुमार से लेकर राजेश खन्ना तक, पाकिस्तान में ऐसी है बॉलीवुड सेलेब्स के घर की हालत

Updated Jan 05, 2021 | 08:09 IST

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते भले ही अच्छे न हो पर कई बॉलीवुड सितारों की जड़े  सरहद पार से जुड़ी हुई है। जानिए पाकिस्तान में कैसी है बॉलीवुड सेलेब्स के घर की हालत...

Loading ...
Celebs home at Pakistan
मुख्य बातें
  • राज कपूर और दिलीप कुमार के घर की इमारतों को म्यूजियम बनाया जाएगा।
  • राज कपूर, दिलीप कुमार के अलावा दिलीप कुमार की जड़े भी पाकिस्तान से जुड़ी है।
  • कई बॉलीवुड सितारों की जड़े  सरहद पार से जुड़ी हुई है।

मुंबई. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह के सीएम ने दिलीप कुमार और राज कपूर की हवेलियों को खरीदने के लिए करीब 2.35 करोड़ रुपए अलॉट कर दिए हैं। इन दोनों ही इमारतों को म्यूजियम बनाया जाएगा। भारत और पाकिस्तान के रिश्ते भले ही अच्छे न हो पर कई बॉलीवुड सितारों की जड़े  सरहद पार से जुड़ी हुई है।

राज कपूर, दिलीप कुमार के अलावा दिलीप कुमार की जड़े भी पाकिस्तान से जुड़ी है। देवानंद का जन्म  शकरगढ़ में हुआ। बाद में वे लाहौर जाकर बस गए। देवानंद का बचपन लाहौर में बीता था। 

साल 1999 में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की लाहौर बस यात्रा के दौरान देवानंद भी गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने घर और कॉलेज गवर्मेंट कॉलेज लाहौर का भी दौरा किया था।

राजेश खन्ना और सुनील दत्त 
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर राजेश खन्ना का पाकिस्तान से गहरा नाता रहा है ! फैसलाबाद के पास बूरवाला में राजेश खन्ना का घर है। और अपने जन्म के बाद वो पांच साल की उम्र तक वह यहां रहे थे ! उसके बाद उन्होंने पाकिस्तान छोड़ दिया था! 

संजय दत्त के माता-पिता नरगिस और सुनील दत्त भी पाकिस्तान के रहने वाले थे। नरगिस दत्त रावलपिंडी की रहने वाली थीं। वहीं, सुनील दत्त झेलम के रहने वाले थे। सुनील दत्त के पुश्तैनी घर में याकूब साहिब रहते हैं। 

विनोद खन्ना और शाहरुख खान 
विनोद खन्ना का पुश्तैनी घर भी पाकिस्तान के पेशावर में है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनखवा प्रांत के सांस्कृतिक दरोहर परिषद के महासचिव ने 2014 में अपनी भारत यात्रा के दौरान विनोद खन्ना से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में विनोद खन्ना ने अपनी पुश्तैनी शहर की यात्रा की इच्छा जताई थी। 

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के पूर्वजों का घर आज भी पाकिस्तान में हैं। शाहरुख खान के पिता ताज मोहम्मद खान का बचपन पेशावर में गुजरा था। शाहरुख खान के पुश्तैनी घर में उनके रिश्तेदार नूर जहां रहते हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।