लाइव टीवी

जब खाली जेब मुंबई आए थे Shah Rukh Khan, तब Salman Khan के पिता ने की थी SRK की मदद 

Updated Nov 22, 2021 | 12:47 IST

Shah Rukh Khan Throwback: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने एक बार यह साझा किया था कि जब वह मुंबई खाली हाथ आए थे तब सलमान खान के पिता ने उनका काफी साथ दिया था। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTimes of India
शाहरुख खान और सलमान खान
मुख्य बातें
  • बहुत गहरी है सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्ती।
  • मुश्किलों से भरा था शाहरुख खान का बॉलीवुड सफर।
  • खाली जेब मुंबई अपने सपने पूरे करने आए थे शाहरुख।

SRK Throwback: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बॉलीवुड जगत का जाना-पहचाना चेहरा है जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यूं कह लीजिए कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहरुख खान का सिक्का चलता है। लेकिन आज शाहरुख खान ने बॉलीवुड जगत में जो मुकाम हासिल किया है वह एक शख्स के बिना मुमकिन नहीं था। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह शख्स कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) हैं। एक बार शाहरुख खान ने खुद यह साझा किया था कि जब वह मुंबई आए थे तब सलमान खान के पिता सलीम खान ने उनकी बहुत मदद की थी। वह अपनी दौलत और शोहरत के पीछे सलीम खान का हाथ मानते हैं। 

सलमान खान के पिता ने की थी एसआरके की मदद

सलमान खान के पॉपुलर गेम शो दस का दम के दौरान जब शाहरुख खान बतौर गेस्ट पहुंचे थे तब उन्होंने यह साझा किया था कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनका शुरुआती करियर मुश्किलों से भरा था। उस दौरान उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते थे।‌ जब वह अपना सपना पूरा करने के लिए मुंबई आए थे तो उनके पास कुछ नहीं था। वह उस दौरान एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे और उन्होंने सलमान खान के घर खाना खाया था। शाहरुख खान ने आगे यह बताया था कि सलमान खान के पिता सलीम खान ने उनकी बहुत मदद की थी। उन्हीं के बदौलत आज वह शाहरुख खान बन पाए हैं। 

इसके साथ शाहरुख खान ने यह भी साझा किया था कि वह सलमान खान के शो पर सिर्फ सलमान के लिए आए हैं। बॉलीवुड जगत में शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती बहुत मशहूर है। कई बार इन दोनों के बीच विवाद ने जगह ले लिया था, लेकिन जब भी इन दोनों पर कोई मुसीबत आती है तब यह दोनों एक दूसरे का साथ हमेशा देते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।