लाइव टीवी

विदेशी ने गाया फिल्म DDLJ का गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम', वीडियो देख Shah Rukh को आई Yash Chopra की याद

Updated Oct 30, 2019 | 18:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक विदेशी DDLJ का गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' (tujhe dekha to ye jana sanam) गा रहा है। इसे देखकर SRK को यश चोपड़ा की याद आ गई।

Loading ...
Shah Rukh Khan, Yash Chopra
मुख्य बातें
  • शाहरुख खान को एक वीडियो देख आई दिवंगत फिल्ममेकर यश चोपड़ा की याद
  • वीडियो में विदेशी किंग खान का गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गा रहा है
  • ये दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का गाना है, जिसमें शाहरुख के साथ काजोल दिखी थीं

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। वे जहां भी जाते हैं, उनके फैंस उन्हें मिल ही जाते हैं। शाहरुख ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं। इनमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का नाम सबसे ऊपर आता है। साल 1995 में रिलीज हुई इस फिल्म का क्रेज आज भी बरकरार है और लोग आज भी इसके गाने गुनगुनाते हैं। हाल ही में एक विदेशी भी इस धुन पर झूमता दिखा।

शाहरुख ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक विदेशी उनकी फिल्म डीडीएलजे के गाने 'तुझे देखा तो जाना सनम' की धुन बजाते और इस गाने को गाता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो को देखकर शाहरुख को दिवंगत फिल्ममेकर यश चोपड़ा की याद आ गई। शाहरुख ने इस वीडियो के साथ लिखा कि अचानक बस यश जी की याद आ गई। शायद ये गायक की कैप की वजह से है? दरअसल वीडियो में दिखने वाले विदेशी शख्स ने एक कैप लगाई हुई है, इसी तरह की कैप यश चोपड़ा भी लगाते थे।

आपको बता दें कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे यशराज बैनर्स की ही थी और इससे यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्शन में डेब्यू किया था। फिल्म में शाहरुख के साथ काजोल नजर आई थी और देखते ही देखते ये ऑनस्क्रीन जोड़ी सबकी फेवरेट बन गई। आज भी शाहरुख और काजोल की जोड़ी को बॉक्स ऑफिस सफलता का फंडा माना जाता है।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो शाहरुख पिछले साल रिलीज फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ दिखी थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाल नहीं मचा पाई। इसके बाद अब तक शाहरुख ने अपनी किसी नई फिल्म का कोई ऐलान नहीं किया है। 2 नवंबर को शाहरुख का बर्थडे है, कहा जा रहा है कि इस दिन किंग खान अपनी नई फिल्मों की घोषणा कर सकते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।