लाइव टीवी

शाहरुख खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक को लव बाइट के लिए झेलनी पड़ी शर्मिंदगी, कैमरे में कैद हुआ था Oops मोमेंट

Updated Sep 25, 2021 | 07:42 IST |

Bollywood Celebs: बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों को अपने लव मार्क के चलते फजीहत झेलनी पड़ी थी। कैमरे में कैद हुए इस खास मार्क की वजह से वे लोगों की नजरों में आ गए थे।

Loading ...
Bollywood Celebs with love bites
मुख्य बातें
  • इंवेट के दौरान कई सेलेब्‍स के नजर आए लव बाइट
  • कैमरे में कैद हुई तस्‍वीरों में दिखा Oops मोमेंट
  • कई बॉलीवुड सितारों की ऐसी तस्‍वीरें हुईं वायरल

Bollywood Celebs with their love bites:बॉलीवुड सितारों को लोग फॉलो करते हैं, उन्‍हें अपना आदर्श मानते हैं। यही वजह है कि उनकी छोटी से छोटी चीजों को भी नोटिस किया जाता है। इसके चलते कई बार दिग्‍गज सितारों को शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ी। इनमें शाहरुख खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा समेत दूसरे दिग्‍गज सेलेब्‍स तक शामिल हैं।  कैमरे में उनके लव बाइट कैप्‍चर होने की वजह से उन्‍हें फजीहत झेलनी पड़ी थी। 

शाहरुख खान

एक बार शाहरुख खान की गर्दन पर एक बड़ा लाल निशान देखा गया था। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। तभी ये निशान कैमरे में कैप्‍चर हो गया था। लोगों ने इसे लव बाइट करार दिया था। 

सलमान ख़ान

बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान को भी लोगों ने लव बाइट के साथ पकड़ा गया है। एक इंवेट के दौरान उनका ये Oops मोमेंट कैमरे में रिकॉर्ड हो गया था। हालांकि एक्‍टर ने कॉफ़ी विद करण में वर्जिन होने का दावा किया था। 

कंगना रनौत

एक फंग्‍शन के दौरान बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत को लव बाइट के साथ स्‍पॉट किया गया था। जिसके चलते वह अचानक सुर्खियों में आ गई थीं। 

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा भी कथित लव बाइट के चलते चर्चाओं में आई थीं। कैमरे में ये मोमेंट कैप्‍चर होने की वजह से उन्‍हें लोगों के तीखे सवालों का भी सामना करना पड़ा था। 

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ अपनी निजी जिंदगी को छुपाकर रखना पसंद करती हैं लेकिन एक बार वह भी  Oops मोमेंट का शिकार हो गई थीं।  उनकी गर्दन पर एक लाल निशान को कैमरे में कैद किया गया था। ये तस्‍वीरें तेजी से वायरल हुई थीं। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।