लाइव टीवी

ड्रग केस में फंसे शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर, बेंगलुरु में रेव पार्टी में पकड़े गए

Updated Jun 13, 2022 | 09:37 IST

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के बेटे और श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को बड़े पैमाने पर ड्रग्स विवाद में फंस गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो बेंगलुरु में रेव पार्टी करते पकड़े गए।

Loading ...
Siddhant Kapoor
मुख्य बातें
  • बेंगलुरु में रेव पार्टी करते पकड़े गए शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी ड्रग टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव है।
  • बेंगलुरु पुलिस ने सिद्धांत को हिरासत में ले लिया है।

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर के बेटे और श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को बड़े पैमाने पर ड्रग्स विवाद में फंस गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार रात एक पार्टी में कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करते पाए जाने के बाद उन्हें बेंगलुरु में हिरासत में लिया गया है। 

ड्रग टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक पुलिस को कथित तौर पर गुप्त जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस ने यहां छापा मारा। यहां कई संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें 6 अन्य लोगों के साथ सिद्धांत कपूर के टेस्ट सैंपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

कौन हैं सिद्धांत कपूर?

सिद्धांत कपूर शक्ति कपूर के बेटे हैं। ईटाइम्स की खबर के मुताबिक उन्होंने शक्ति कपूर से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी। सिद्धांत की बात करें तो वो कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं जिसमें 'भागम भाग', 'चुप चुप के' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं उन्होंने 'जज्बा', 'हसीना पारकर' और 'चेहरे' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग की है।

आर्यन खान को मिली क्लीन चिट

मालूम हो कि हाल ही में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने क्लीन चिट दे दी थी। उन्हें पिछले साल क्रूज से ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आर्यन ने करीब एक महीना जेल में बिताया था लेकिन बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।