लाइव टीवी

Shakti Kapoor Birthday Special : शक्ति कपूर के इन किरदारों ने दर्शकों के दिल में छोड़ी अमिट छाप, क्राइम मास्टर गोगो तो आज भी फैंस का फेवरेट रोल

Updated Sep 03, 2022 | 17:01 IST

Shakti Kapoor Iconic Roles : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर का आज जन्मदिन हैं। एक्टर ने फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाई है। शक्ति ने क्राइम मास्टर गोगो से लेकर नंदू तक के किरदार से अमिट छाप छोड़ी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
shakti kapoor
मुख्य बातें
  • शक्ति कपूर अपना 71वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं
  • एक्टर ने अपने करियर में 700 से अधिक फिल्में की है
  • शक्ति कपूर को उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है

Shakti Kapoor Iconic Roles : बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और खलनायक शक्ति कपूर आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं । उन्हें इंडस्ट्री में अपने निगेटिव रोल की वजह से पहचान मिली। इसी के साथ वो फिल्मों में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग के लिए भी जाने जाते हैं। फिल्मों में उनके आइकोनिक किरदारों ने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी हैं। एक्टर ने अंदाज अपना अपना में क्राइम मास्टर गोगो से लेकर राजा बाबू में नंदू सबका बंधू से वाकई में दर्शकों के दिलों पर छा गए। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनके आइकोनिक रोल के बारे में जानते हैं जो आज तक दर्शकों को याद है।


क्राइम मास्टर गोगो

अंदाज अपना अपना फिल्म में शक्ति कपूर ने क्राइम मास्टर गोगो का रोल किया था। उनका ये रोल आज तक लोगों को याद है। इस फिल्म में उनके डायलॉग्स भी लोगों को खूब पसंद आए थे। आंखें निकालकर गोटिया खेलुंगा हो या आया हूं तो कुछ तो लेकर जाउंगा जैसे डायलॉग खूब फेमस हुए थे। फिल्म में उनके कॉस्ट्यूम ने भी लोगों का ध्यान खींचा था।

फिल्म राजा बाबू में नंदू का किरदार

राजा बाबू में गोविंदा मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में शक्ति कपूर ने गोविंदा के दोस्त नंदू का किरदार निभाया था। अपने डायलॉग नंदू सबका बंधू से वो वाकई में सबके बंधू बन गए। नंदू के किरदार में शक्ति कपूर ने दर्शकों को खूब हंसाया।

ये भी पढ़ें - GoodBye First Look: रश्मिका मंदाना संग पतंग उड़ाते दिखे अमिताभ बच्चन, दिल छू लेगा 'गुडबाय' का फर्स्ट लुक
 

चालबाज में बटुकनाथ ललनप्रसाद मालपानी उर्फ बलमा

फिल्म चालबाज में शक्ति कपूर ने बलमा नाम के विलेन का रोल प्ले किया था। उनका ये निगेटिव रोल दर्शकों को आज भी याद है। बलमा के किरदार में शक्ति कपूर ने लोगों को खूब डराया था।

हंगामा

शक्ति कपूर वर्स्टाइल एक्टर्स में से एक हैं। कॉमेडी हो या निगेटिव रोल हर किरदार में खुद को बखूबी ढाल लेते हैं। एक्टर ने हंगामा फिल्म में कचरा सेठ का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अक्षय खन्ना, शक्ति कपूर, रिमी सेन, राजपाल यादव समेत कई कलाकार मुख्य भमिका में थे।

कुर्बानी

शक्ति कपूर ने फिल्म कुर्बानी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्टर ने विक्रम नाम के विलेन का करिदार निभाया था। इस फिल्म को फिरोज खान ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अमरीश पुरी खलनायक के रोल में थे, लेकिन एक्टर अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहें। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।