लाइव टीवी

Shamshera First Look: 'शमशेरा' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने, जानें कब और कहां रिलीज होगी फिल्म

Ranbir Kapoor Look From Shamshera
Updated Jun 20, 2022 | 14:04 IST

Ranbir Kapoor First Look From Shamshera: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म शमशेरा का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। उनका ये दमदार लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो लगातार तारीफ कर रहे हैं।

Loading ...
Ranbir Kapoor Look From ShamsheraRanbir Kapoor Look From Shamshera
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Ranbir Kapoor Look From Shamshera
मुख्य बातें
  • फिल्म शमशेरा से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया सामने।
  • पोस्टर में रणबीर कपूर का दिखा इंटेंस लुक।
  • जानें रणबीर की ये फिल्म कब और कहां होगी रिलीज।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म शमशेरा का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। रणबीर की पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर का पोस्टर शेयर किया और लिखा, 'ये हॉट मार्निंग.. मेरा मतलब है गुड मॉर्निंग है।' 

आलिया भट्ट ने किया ये पोस्ट

फिल्म के पोस्टर में रणबीर का इंटेंस लुक है। इसमें उन्हें बढ़ी हुई दाढ़ी- मूंछ और बालों में देखा जा सकता है। वहीं उनकी दाई आंख के ऊपर चोट का गहरा निशान है और वो हाथ में हथियार लिए दिख रहे हैं। रणबीर का ये लुक काफी दमदार है जो फैंस को भी पसंद आ रहा है। फैंस इस फोटो पर कमेंट कर एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। फैंस का का कहना है कि उन्हें फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।  

तीन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

यश राज फिल्म्स के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भी एक्टर का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी गई। इसे शेयर कर उन्होंने लिखा, 'आपको शमशेरा से मिलवा रहे हैं - निर्भय योद्धा और अपने कबीले का रक्षक।' इसके साथ ही पोस्ट में जानकारी दी गई कि यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलेगु में 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मालूम हो कि फिल्म में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं।  

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर शमशेरा के अलावा फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर के अपोजिट उनकी वाइफ आलिया भट्ट हैं। ब्रह्मास्त्र नौ सितंबर 2022 को रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर फिल्म एनिमल में नजर आएंगे। फिल्म में रणबीर के अपोजिट श्रद्धा कपूर हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल स्पेन में चल रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।