लाइव टीवी

राज कपूर के भी दामाद हैं शरमन जोशी, टॉयलेट में मिला था थ्री इडियट्स के राजू रस्तोगी का रोल

Updated Apr 28, 2021 | 08:30 IST

थ्री इडियट्स के राजू रस्तोगी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं। शरमन जोशी थ्री इडियट्स के लिए पहली पसंद नहीं थे। जानिए कैसे मिला शरमन जोशी को राजू का रोल...

Loading ...
Sharman Joshi
मुख्य बातें
  • शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • शरमन जोशी का कपूर फैमिली से खास संबंध हैं।
  • शरमन जोशी थ्री इडियट्स वॉशरूम में मिली थी।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं। थ्री इडियट्स, रंग दे बसंती, स्टाइल जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जोशी ने साल 1999 में आई फिल्म गॉडमदर से डेब्यू किया था।

शरमन जोशी को पहचान स्टाइल और एक्सक्यूज मी से मिली। लेकिन, साल 2006 में आई फिल्म रंग दे बसंती उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट रही थी। इसके बाद थ्री इडियट्स उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। 

शरमन जोशी थ्री इडियट्स के लिए पहली पसंद नहीं थे। शरमन से पहले ये रोल अरशद वारसी को ऑफर किया गया था।  अरशद वारसी के अलावा जॉन अब्राहम और सैफ अली खान को भी राजू और फरहान के रोल के लिए अप्रोच किया गया था। 

टॉयलेट में ऑफर हुई थ्री इडियट्स
शरमन कपूर और राजू हिरानी की मुलाकात थिएटर के बाथरूम में हुई थी।  जब शरमन राजकुमार के पास पहुंचे तब उन्होंने कहा, "मुझे तुम्हारा काम पसंद आया है। एक फिल्म के लिए तुमसे बात करनी है. मैं तुमसे जल्द ही कनेक्ट करूंगा।' हालांकि, कई वक्त तक कॉल नहीं आया। 

शरमन के मुताबिक, 'कुछ वक्त बाद राजू हिरानी से मेरी मुलाकात उसी ऑडिटोरियम के वॉशरूम में हुई है। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम मेरे ऑफिस आना वहां पर मिलते हैं। मैंने ऑफिस में ऑडिशन दिया, जिसके बाद मुझे थ्री इडियट्स मिल गई।' 
 

कपूर परिवार से ये है रिश्ता 
पर्सनल लाइफ की बात करें तो शरमन ने बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी की थी। दोनों का अफेयर कॉलेज टाइम से शुरू हुआ था। साल 2000 में दोनों ने शादी की। शरमन जोशी का कपूर परिवार से भी रिश्ता है। 

राज कपूर की वाइफ कृष्णा की बहन उमा की शादी प्रेम चोपड़ा से हुई है। इस लिहाज से प्रेम चोपड़ा कृष्णा के जीजा लगते हैं। वहीं राज कपूर और प्रेम चोपड़ा के बीच साढू भाई का रिश्ता है। ऐसे में शरमन राज कपूर के भी दामाद हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।