लाइव टीवी

Sharman Joshi Birthday: प्रेम चोपड़ा की बेटी हैं शर्मन जोशी की पत्नी, 20 साल पहले हुई थी दोनों की शादी

Updated Apr 28, 2020 | 08:17 IST

Sharman Joshi Love Story: बॉलीवुड एक्टर शर्मन जोशी ने 20 साल पहले की थी प्रेम चोपड़ा की बेटी से शादी, दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Sharman Joshi with wife Prerna
मुख्य बातें
  • आज एक्टर शर्मन जोशी का जन्मदिन है और वो 48 साल के हो गए हैं
  • शर्मन ने बॉलीवुड के जाने माने विलेन प्रेम चोपड़ा की बेटी से शादी की है
  • शर्मन और प्रेरणा के तीन बच्चे हैं

बॉलीवुड एक्टर शर्मन जोशी का आज जन्मदिन है और वो 48 साल के हो गए हैं। शर्म का जन्म 28 अप्रैल को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। शर्मन गुजराती परिवार से ताल्लुख रखते हैं जिसमें कई एक्टर हैं। शर्मन के पिता अरविंद जोशी गुजराती थिएटर के एक्टर हैं तो वहीं उनकी बहन मानसी जोशी रॉय एक्ट्रेस हैं जिन्होंने एक्टर रोहित रॉय से शादी की है।

शर्मन जोशी ने जाने माने एक्टर प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी की है और दोनों की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। शर्मन और प्रेरणा की पहली मुलाकात उस समय हुई थी जब वो कॉलेज में पढ़ते थे। शुरुआत में ही दोनों के बीच एक खास कनेक्शन बन गया और वो जानते थे कि वो एक दूसरे के लिए बने हैं। 

इसके बाद दोनों दोस्त बने और समय के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता चला गया। शर्मन को प्रेरणा का विनम्र स्वभाव सबसे ज्यादा पसंद आया जिसके चलते वो उनकी तरफ आकर्षित हुए। बॉलीवुड के जाने माने विलेन की बेटी होने के बावजूद प्रेरणा ने कभी इस फेम को खुद पर हावी नहीं होने दिया। 

किसी ने नहीं किया प्रपोज

शर्मन और प्रेरणा एक दूसरे को पसंद करते थे और जानते थे कि उनका यह फैसला सही है। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया लेकिन कभी किसी ने प्रपोज नहीं किया। शर्मन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हम दोनों में किसी ने प्रपोज नहीं किया, हम जानते थे कि हम एक दूसरे से शादी करने के लिए बने हैं। 

शादी के लिए राजी थे परिवार

शर्मन और प्रेरणा ने जब शादी के लिए अपने परिवार से बात की तो वो इसके लिए राजी हो गए और दोनों की शादी में किसी तरह की परेशानी नहीं आई। दोनों ने कई साल एक दूसरे को डेट करने के बाद 15 जून 2000 को मुंबई में शादी कर ली जिसमें उनके परिवार के करीबी और दोस्त शामिल हुए। 

शादी के बाद दोनों अपनी जिंदगी में बहुत खुश हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं एक बेटी ख्याना जिसका जन्म साल 2005 में हुआ था और दो जुड़वां बेटे वार्यन और विहान जिनका जन्म साल 2009 में हुआ। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।