लाइव टीवी

Shashi Kapoor Birthday: शशि कपूर को गे समझती थीं वाइफ जेनिफर केंडल, तीन घंटे में हो गई थी शादी

Updated Mar 18, 2021 | 07:37 IST

Shashi kapoor birthday: वेट्रन एक्टर शशि कपूर का आज (18 मार्च) को बर्थडे मना रहे हैं। जानिए शशि कपूर और जेनिफर केंडल की लव स्टोरी...

Loading ...
Shashi Kapoor
मुख्य बातें
  • शशि कपूर का आज बर्थडे है।
  • शशि कपूर ने जेनिफर केंडल से शादी की थी।
  • शशि कपूर ने बताया कि जेनिफर उन्हें गे समझती थीं।

मुंबई. वेट्रन एक्टर शशि कपूर का आज (18 मार्च) को बर्थडे मना रहे हैं। बॉलीवुड के पहले परिवार यानी कपूर खानदान में जन्में शशि कपूर तीनों भाई राज, शम्मी में सबसे छोटे थे। शशि कपूर ने नौ साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार फिल्म  'आग' (1948)  से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था। ये नाम उनकी दादी मां ने रखा था। ये नाम उनकी मां को पसंद नहीं था। बचपन से शशि को चांद देखने का शौक था। ऐसे में उनकी मां ने उनका नाम शशि रखा। 

शशि कपूर ने अपनी करियर की शुरुआत बतौर लीड एक्टर फिल्म जब-जब फूल खिले से की थी। इसके बाद उन्होंने दीवार, कभी-कभी सत्यम शिवम सुंदरम में काम किया था। 

शशि कपूर को गे समझती थीं पत्नी 
पर्सनल लाइफ की बात करें तो शशि कपूर ने जेनिफर कैंडल से शादी की थी। जेनिफर उनसे पांच साल बड़ी थीं। शशि कपूर ने जेनिफर को पहली  बार रॉयल ओपेरा हाउस में एक नाटक के दौरान देख था।  

शशि के मुताबिक वे उसे देखते ही दिलो-जान से उस पर फिदा हो गए थे।' शशि कपूर ने अपनी किताब पृथ्वीवालाज में लिखा है कि वह बेहद शर्मीले हुआ करते थे, इतने शर्मीले कि जेनिफर उन्हें गे समझने लगी थीं। 

आनन फानन में हुई शादी 
शशि कपूर और जेनिफर कैंडल की शादी आनन-फानन में हुई थीं। जेनिफर के पिता ने शशि कपूर का सैलेरी देने से भी मना कर दिया था। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक जेनिफर और शशि कपूर ने भागकर शादी करने का फैसला किया तो उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं थी।

शशि कपूर ने राज कपूर को ट्रंक कॉल किया और कहा कि दो टिकटों का पैसा भेज दीजिए। राज कपूर ने सिंगापुर से बॉम्बे के लिए प्रीपेड ट्रैवल एडवांस के जरिए टिकट का इंतजाम किया। शादी केवल तीन घंटे में  पृथ्वी राज कपूर के मांटुगा स्थित घर में आर्य समाजी रीति-रिवाज से हुई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।