लाइव टीवी

Shatrughan Sinha Birthday: गाल पर बने एक निशान ने शत्रुघन सिन्हा को बनाया इंडस्‍ट्री का पॉपुलर विलेन, जानें उनसे जुड़ी और दिलचस्‍प बातें

Updated Dec 09, 2021 | 08:21 IST |

Shatrughan Sinha Birthday: शत्रुघन सिन्हा को बॉलीवुड जगत के एक मशहूर खलनायक के रूप में जानते हैं। उनकी दमदार आवाज और डायलॉग डिलीवरी के चलते वह इस दौर में भी लोगों के चहेते हैं। आज वह अपना 76वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे।

Loading ...
Shatrughan Sinha
मुख्य बातें
  • गाल के निशान की वजह से शत्रुघन सिन्हा को शुरुआती दौर में नहीं मिल रहा था काम
  • निशान को मिटाने के लिए एक्‍टर ने बनाया था प्‍लास्टिक सर्जरी कराने का मन
  • शत्रुघन सिन्हा को शॉटगन के नाम से भी जाना जाता है

Shatrughan Sinha Interesting Facts: बॉलीवुड के पॉपुलर खलनायकों में से एक हैं शत्रुघन सिन्हा। उनके दमदार अभिनय और चाल ढाल से हर कोई प्रभावित नजर आता है। उनके कई डायलॉग्‍स मशहूर हुए। इनमें 'खामोश' सबसे ज्‍यादा पॉपुलर हुआ। मगर क्‍या आपको पता है शत्रुघन सिन्हा बतौर विलेन नहीं बल्कि हीरो बनकर कामयाबी हासिल करना चाहते थे। इसी मकसद से वह मुंबई आए थे, लेकिन उनके गाल पर बने कट के एक निशान ने उन्‍हें इंडस्‍ट्री का पॉपुलर खलनायक बना दिया। आज वह अपना 76वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी ऐसी ही कुछ खास बातें बताएंगे। 

प्‍लास्टिक सर्जरी कराने का बनाया था मन 

शत्रुघन सिन्हा मुंबई हीरो बनने आए थे, लेकिन इंडस्ट्री ने उन्हें खलनायक बना दिया। दरअसल उनके गाल पर एक कट का निशान है। जिसकी वजह से वह विलेन के तौर पर और प्रभावी साबित हुए। मगर एक दौर था जब उन्हें इस निशान की वजह से काफी दिक्कतें भी आईं। निर्माता उन्हें फिल्मों में रोल देने से कतराते थे। ऐसे में परेशान शत्रुघन प्लास्टिक सर्जरी कराने जा रहे थे। तभी देवानंद ने उन्हें समझाया कि वह अपने इस निशान को अपनी कमजोरी नहीं बल्कि ताकत बनाएं। तब से उन्‍होंने अपना इरादा बदल लिया। 

शॉटगन के नाम से मिली पहचान

शत्रुघन सिन्‍हा ने अपने चेहरे के इस कट को अपनी ताकत बनाने का फैसला लिया। ऐसे में वह एक्सप्रेशन देते समय इस 'कट' का जबरदस्त इस्तेमाल करते। उनके इंस अंदाज को देख मेकर्स की वे पसंद बन गए। उनकी ठसकदार बुलंद, कड़क आवाज और चाल-ढाल ने उन्‍हें एक प्रभावशाली विलेन बनाया। उनके मुंह से निकलने वाले शब्द बंदूक की गोली समान होते थे, इसलिए उन्हें 'शॉटगन' का टाइटल भी दिया गया। इसने उन्‍हें इंडस्‍ट्री में एक अलग पहचान दी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।