लाइव टीवी

Tik Tok Videos: जब शिल्पा शेट्टी ने पति से मांगी डायमंड रिंग और बड़ी गाड़ी, तो ऐसा था पति का रिएक्शन

Updated Dec 29, 2019 | 20:58 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shilpa Shetty Tik tok Video: टीवी एक्टर्स के साथ-साथ बॉलीवुड एक्टर्स भी इन दिनों टिक टॉक पर छाए हुए हैं। अब इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का भा नाम जुड़ गया है।

Loading ...
Shilpa Shetty and Karan Kundra
मुख्य बातें
  • हाल ही में शिल्पा शेट्टी का एक टिक टॉक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
  • इस वीडियो में उनके पति करण कुंद्रा भी दिखाई दे रहे हैं।
  • टिक टॉक पर शिल्पा शेट्टी को 1.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भले ही पर्दे से दूर हैं, लेकिन एक्ट्रेस हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उनक एक टिक टॉक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इन दिनों लोगों के बीच टिक टॉक दीवानगी खूब देखने को मिल रही है। जिसमें टीवी एक्टर्स के साथ-साथ बॉलीवुड एक्टर्स भी शामिल हैं। बॉलीवुड के कई एक्टर हैं, जो टिक टॉक पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का भी नाम जुड़ चुका है। 

हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने पति करण कुंद्रा के साथ एक टिक टॉक वीडियो बनाया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो में एक्ट्रेस दुनिया मांगे अपनी मुरादे गाने पर पति संग परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। इस गाने में शिल्पा पति से कहती हैं कि मैं मांगू एक आईफोन, एक छोटा सा बंगला, एक डायमंड रिंग और बड़ी सी गाड़ी। जिसे सुन करण हैरान हो जाते हैं।

बता दें कि शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो टिक टॉक पर वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 140.8K लोगों ने लाइक किया है। इसके अलावा 1.4K लोगों ने कमेंट किया है। टिक टॉक पर शिल्पा शेट्टी को 1.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

कुछ समय पहले ही शिल्पा शेट्टी ने अपना टिक टॉक अकाउंट बनाया है। लेकिन फैन फॉलोइंग के मामले में एक्ट्रेस अभी से ही हिट हैं। एक्ट्रेस इन दिनों बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस बीते दिनों रियलिटी शो में बतौर जज नजर आईं थी। वहीं आखिरी बार एक्ट्रेस सनी देओल की फिल्म अपने में नजर आईं थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।