लाइव टीवी

Samisha Shetty Kundra संग Shilpa Shetty ने मनाया पहला बर्थडे, पति राज कुंद्रा ने खास घर पर तैयार किया केक

Updated Jun 09, 2020 | 00:09 IST

Shilpa Shetty Birthday Celebration: शिल्पा शेट्टी के इस क्वारंटाइन बर्थडे को उनके परिवार ने बखूबी यादगार बनाया। शिल्पा के 45 वां बर्थडे पर इसबार उनकी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा भी साथ थी...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
फैमिली के साथ शिल्पा शेट्टी।
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी आज 45 साल की हो गई हैं।
  • शिल्पा के बर्थडे पर उनके परिवार वालों ने खास सरप्राइज दिया।
  • शिल्पा के पति ने बर्थडे पर उनका पसंदीदा केक तैयार किया।

शिल्पा शेट्टी आज 45 साल की हो गई है। शिल्पा के बर्थडे के मौके पर उनके परिवार वालों ने खास सरप्राइज दिया और शानदार तरीके से इसे सेलिब्रेट किया। बॉलीवुड एक्ट्रेस और रियलिटी शोज जज शिल्पा शेट्टी के बर्थडे पर घरवालों ने उनका पसंदीदा केक तैयार किया। शिल्पा के पति राज कुंद्रा, बेटे विआन कुंद्रा, बहन शमिता शेट्टी और मां सुनंदा शेट्टी ने मिलकर मेहनत की। साथ ही शिल्पा के इस क्वारंटाइन बर्थडे को बखूबी यादगार बनाया। 
शिल्पा शेट्टी का 45 वां बर्थडे इसलिए भी खास रहा क्योंकि इसबार उनकी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा भी साथ थी। बर्थडे पर केक कटिंग सेरेमनी के दौरान शिल्पा शेट्टी बेटी समीशा को गोद में लिए दिखीं। वहीं विआन ने मां के लिए केक कट किया। शिल्पा शेट्टी के इस बर्थडे पर उनके फ्रेंड्स और कजिन्स वीडियो कॉल के जरिए जुड़े और सभी ने जन्मदिन की बधाईयां दीं। 


राज कुंद्रा को शिल्पा ने बताया दुनिया का बेस्ट पति
शिल्पा शेट्टी ने बर्थडे सेलिब्रेशन की फैमिली फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें शिल्पा अपने लिए बने होममेड केक को देखकर सुपर एक्साइटेड नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने लिखा, 'ये मेरे पसंदीदा वेनिला मेरिंग्यू केक को दुनिया के सबसे अच्छे हसबैंड राज कुंद्रा ने बनाया। मेरा परिवार शामिल हुआ बाकि सब वीडियो कॉल पर रहे। दुनिया भर से आने वाले प्यार, शुभकामनाएं और आशीर्वाद पाकर बेहद खुश महसूस कर रही हूं। सभी को बहुत ज्यादा धन्यवाद..।' 


शिल्पा के लिए राज ने शेयर किया वीडियो
शिल्पा शेट्टी के बर्थडे पर राज कुंद्रा ने एक रोमांटिक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो के जरिए राज ने शिल्पा को जन्मदिन की बधाई दी थी। शिल्पा को प्यार से जान और जिंदगी की रानी बुलाते हुए राज कुंद्रा ने यह भी बताया कि उन्हीं की वजह वो खुद को बदल पाए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।