लाइव टीवी

घायल चिड़िया के लिए शिल्पा शेट्टी की बेटी को हुई चिंता, नन्हें हाथों को जोड़कर पढ़ने लगी गायत्री मंत्र

Updated Jan 13, 2022 | 18:07 IST

Samisha Chants Gayatri Mantra For Injured Bird: सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी की बेटी एक चोटिल चिड़िया के लिए गायत्री मंत्र पढ़ रही है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
शिल्पा शेट्टी और समीशा शेट्टी
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शिल्पा शेट्टी की बेटी का वीडियो।
  • शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा जीत रही है सोशल मीडिया यूजर्स का दिल। 
  • चोटिल पक्षी के लिए शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा ने पढ़ा गायत्री मंत्र।

Shilpa Shetty Daughter Samisha Shetty Chants Gayatri Mantra For Injured Bird: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी शिल्पा शेट्टी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है (Shilpa Shetty Latest Video) जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स का दिल छू रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा (Shilpa Shetty's Daughter) एक घायल चिड़िया के लिए गायत्री मंत्र पढ़ रही है। लोगों को शिल्पा शेट्टी की बेटी का यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है (Shilpa Shetty's Daughter Latest Video)।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ वीडियो

अपने सोशल मीडिया हैंडल पर धड़कन एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसने सोशल मीडिया यूजर्स के दिलों में एक खास जगह बना ली है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा एक घायल चिड़िया के लिए गायत्री मंत्र पढ़ रही है (Samisha Chants Gayatri Mantra For Injured Bird)। शिल्पा शेट्टी भी अपनी बेटी को गायत्री मंत्र सिखाते हुए इस वीडियो में नजर आ रही हैं। घायल चिड़िया जल्दी ठीक हो जाए इसीलिए शिल्पा शेट्टी की बेटी उसके लिए गायत्री मंत्र पढ़ते हुए दिखाई दी। दूसरी ओर शिल्पा शेट्टी ने भी चोटिल चिड़िया के लिए ॐ साईं राम मंत्र जपा। 

Also Read: 11 दिन तक जमीन पर सोए और नंगे पैर रहे अजय देवगन, सबरीमाला मंदिर जाने से पहले की कठिन साधना

Also Read: सुष्मिता सेन ने तीसरा बच्चा लिया गोद! दो बेटियों के बाद अब बेटा बना परिवार का हिस्सा

इस वीडियो को शेयर करने के साथ शिल्पा शेट्टी ने बताया कि बच्चों का दिल सच में बहुत साफ होता है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अभी 2 साल की भी नहीं हुई है और उसके दिल में किसी के लिए ढ़ेर सारा स्नेह और सहानुभूति है। लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और राज कुंद्रा की बेटी समीशा का जन्म 15 फरवरी 2020 के दिन सरोगेसी के जरिए हुआ था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।