लाइव टीवी

TikTok Videos: ये लड़का हुआ शिल्पा शेट्टी का दीवाना, दूसरी लड़की को छोड़ एक्ट्रेस की पीछे पड़ा

Updated Jan 31, 2020 | 18:23 IST

Shilpa shetty TikTok Videos: हाल ही में शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अदाएं देखकर आप भी दीवाने हो जाएंगे।

Loading ...
shilpa shetty

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में छाई रहती हैं। 44 साल की उम्र में भी शिल्पा बेहद हॉट और ग्लैमरस नजर आती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस आए दिन अपने फैंस को फिट रखने के लिए टिप्स देती रहती हैं। सोशल मीडिया हो या फिर टिक टॉक एक्ट्रेस अपने वर्कआउट वीडियो अक्सर शेयर करती हैं। हाल ही में उनका एक टिक टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपना पॉपुलर गाना चुरा के दिल मेरा पर जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस रेड कलर के क्रॉप टॉप और जींस में बेहद हॉट दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनकी अदाएं आपका दिल जीत लेंगी। एक्ट्रेस के इस वीडियो को 5.3 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। जबकि 20.2K लोगों ने कमेंट किया है।

शिल्पा शेट्टी आने वाले दिनों में फिल्म हंगामा 2 और निकम्मा जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी। शिल्पा लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर एक्टिंग करती नजर आएंगी। ऐसे में फैंस उन्हें देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

टिक टॉक पर 7.5 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं। टिक टॉक पर शिल्पा शेट्टी ज्यादातर वीडियो पति राज कुंद्रा तो कभी बहन शमिता शेट्टी के साथ बनाती रहती हैं। बता दें कि शिल्पा की तरह उनकी बहन शमिता शेट्टी भी टिक टॉक पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।