लाइव टीवी

पांच साल से दूसरे बच्चे के लिए कोशिश कर रही थीं शिल्पा शेट्टी, 21 साल की उम्र में सोचा था बेटी का नाम

Updated Feb 22, 2020 | 20:29 IST

शिल्पा शेट्टी ने 15 फरवरी कोबेटी को जन्म दिया था। अब शिल्पा शेट्टी ने खुलासा किया कि वह पिछले पांच साल से बच्चे के लिए कोशिश कर रही थीं। जानिए बेटी के जन्म पर क्या बोलीं शिल्पा शेट्टी...

Loading ...
Shilpa Shetty
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी ने सेरोगेसी के जरिए बेटी को जन्म दिया है।
  • शिल्पा ने बताया कि वह पिछले पांच साल से बच्चे के लिए कोशिश कर रही थीं।
  • शिल्पा शेट्टी निकम्मा फिल्म के जरिए बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।

मुंबई. शिल्पा शेट्टी ने सेरोगेसी के जरिए बेटी को जन्म दिया है। महाशिवरात्रि के दिन  शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर बेटी की फोटो शेयर कर इसकी जानकारी शेयर की थी। अब शिल्पा ने बताया कि वह पांच साल से दूसरे बच्चे की कोशिश कर रही थीं। 

शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह 21 साल की थीं तभी से बेटी का नाम समीशा सोच लिया था। इसके अलावा वह और उनके पति राज कुंद्रा पिछले पांच साल से बच्चे के लिए कोशिश कर रहे थे। 

शिल्पा शेट्टी निकम्मा फिल्म के जरिए बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। बकौल शिल्पा- जब मैंने निकम्मा साइन की, तब मुझे पता चला कि मैं और राज फरवरी में दोबारा पैरेंट्स बनने वाले हैं। इसके बाद मैंने और राज ने पूरे फरवरी के लिए अपने वर्क शेड्यूल क्लियर कर लिया।

सोशल मीडिया पर लिखा था ये पोस्ट
शिल्पा शेट्टी ने महाशिवरात्रि के दिन सोशल मीडिया पर लिखा- 'ओम श्री गणेशाय नम: - हमारी प्रार्थनाओं का इस चमत्कार के साथ जवाब आया है। बहुत खुशी हो रही है इस बात की घोषणा करते हुए कि हमारे घर नन्ही परी Samisha Shetty Kundra आई है। 

शिल्पा लिखती हैं- समीशा शेट्टी कुंद्रा का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ और अब जूनियर SSK घर आ गई है। संस्कृत में स का मतलब प्राप्ति होता है और मिशा का अर्थ किसी देवता की तरह है। यानी कि आप इस नाम को लक्ष्मी देवी मानें। जिसने हमारे परिवार को पूरा किया है।' 

साल 2012 में दिया था बेटे को जन्म 
शिल्पा शेट्टी ने साल 2012 में बेटे विवान को जन्म दिया था। शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने करीब दो साल तक डेट किया था। राज कुंद्रा की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने कविता से शादी की थी। कविता और राज की एक बेटी है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी निकम्मा के अलावा फिल्म हंगामा 2 में भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म हंगामा का सीक्वल है। शिल्पा के अलावा फिल्म में परेश रावल, मीजान जाफरी और प्रनीता सुभाष लीड रोल में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।