लाइव टीवी

एक महीने की हुईं शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा, सोशल मीडिया पर शेयर की खास फोटो

Updated Mar 15, 2020 | 22:18 IST

Shilpa Shetty Daughter: शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा एक महीने की हो गई हैं। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी ने बेहद खास पोस्ट लिखा है। शिल्पा शेट्टी ने पिछले महीने सेरोगेसी के जरिए बेटी को जन्म दिया था।

Loading ...
Shilpa Shetty Daughter
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा एक महीने की हो गई हैं।
  • शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर बेटी की खास फोटो शेयर की है।
  • शिल्पा शेट्टी ने सेरोगेसी के जरिए बेटी को जन्म दिया था।

मुंबई. शिल्पा शेट्टी 44 साल की उम्र में मां बनी हैं। शिल्पा ने पिछले महीने सेरोगेसी के जरिए बेटी समीशा को जन्म दिया है। अब बेटी के एक महीने पूरे होने पर शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। 

शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर लिखा- 'तुम्हारा पहला मील का पत्थर.. मेरी राजकुमारी समिशा.. एक महीना मुबारक हो.. ढेर सारा प्यार। इस फोटो में शिल्पा शेट्टी, नन्हीं समीशा, राज कुंद्रा और बेटे विहान का हाथ नजर आ रहा है। 

शिल्पा शेट्टी ने अपने पोस्ट के साथ फैमिली, लव जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। शिल्पा ने जैसे ही सोशल मीडिया पर इस फोटो को पोस्ट किया, सोफी चौधरी, कश्मीरा शाह जैसे सेलेब्स इस पर कमेंट करने लगे। 

पांच साल से कर रही थीं कोशिश 
शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब वह 21 साल की थीं तभी से बेटी का नाम समीशा सोच लिया था। इसके अलावा वह और उनके पति राज कुंद्रा पिछले पांच साल से बच्चे के लिए कोशिश कर रहे थे। 
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी ने फिल्म निकम्मा के जरिए वापसी की थी। अब शिल्पा शेट्टी हंगामा के सीक्वल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी के अलावा परेश रावल, मीजान जाफरी और प्रनीता सुभाष हैं। 

महाशिवरात्रि के दिन की थी घोषणा
शिल्पा शेट्टी ने महाशिवरात्रि के दिन सोशल मीडिया पर लिखा- 'ओम श्री गणेशाय नम: - हमारी प्रार्थनाओं का इस चमत्कार के साथ जवाब आया है। बहुत खुशी हो रही है इस बात की घोषणा करते हुए कि हमारे घर नन्ही परी Samisha Shetty Kundra आई है। 

शिल्पा लिखती हैं- समीशा शेट्टी कुंद्रा का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ और अब जूनियर SSK घर आ गई है। संस्कृत में स का मतलब प्राप्ति होता है और मिशा का अर्थ किसी देवता की तरह है। यानी कि आप इस नाम को लक्ष्मी देवी मानें। जिसने हमारे परिवार को पूरा किया है।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।