लाइव टीवी

Karwa Chauth 2019: शिल्पा शेट्टी से रवीना टंडन तक, सेलेब्स ने चांद देखकर ऐसे तोड़ा करवा चौथ का व्रत

Updated Oct 17, 2019 | 22:54 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

करवा चौथ का चांद निकलने के बाद सेलेब्स ने भी अपना व्रत तोड़ लिया है। करवा चौथ की कुछ फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Shilpa Shetty, Raveena Tandon
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी ने छूएं पति राज कुंद्रा के पैर
  • गीता बसरा ने ऐसे तोड़ा करवा चौथ का व्रत
  • संजय कपूर के साथ पूजा की थाल लिए दिखीं महीप कपूर

गुरुवार यानि 17 अक्टूबर को करवा चौथ है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। बॉलीवुड डीवाज ने भी आज के दिन अपने पति के लिए व्रत रखा है। चांद निकलने के बाद उन्होंने व्रत तोड़ा और इसकी कुछ फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। करवा चौथ के मौके पर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने अपने घर पार्टी रखी थी। उनकी पार्टी में कई सेलेब्स पहुंची थीं। उन्होंने यहां करवा चौथ की कथा सुनी और फिर चांद उगने के बाद उसे देखकर व्रत तोड़ा।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर करवा चौथ की कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसमें वे अपने पति राज कुंद्रा को देखकर व्रत तोड़ रही हैं। दो फोटोज में वे छलनी में से राज को देख रही हैं, वहीं आखिरी फोटो में वे अपने पति के पैर छू रही हैं।

रवीना टंडन ने भी करवा चौथ के व्रत तोड़ने की फोटोज शेयर की हैं। इसमें में वे अपने पति के साथ दिख रही हैं। पूजा के बाद उनके पति उन्हें मीठा खिला रहे हैं।

क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी पत्नी एक्ट्रेस गीता बसरा की चांद को देखते हुए फोटोज पोस्ट की। इसमें वे पहले छलनी से चांद का दीदार कर रही हैं और इसके बाद हरभजन को देख रही हैं। गीता बसरा ने खुद भी अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं।

सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर नजर आ रहे हैं। वीडियो में संजय छलनी पकड़े हुए पोज दे रहे हैं। वहीं महीप पूजा की थाली लिए दिख रही हैं।

चांद निकलने से पहले शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन समेत कई सितारे सुनीता कपूर के घर पूजा के लिए इकट्ठे हुए थे। उनकी कुछ फोटोज और वीडियोज भी सामने आईं हैं। 

आपको बता दें कि इस साल दीपिका पादुकोण से प्रियंका चोपड़ा तक, कई सेलेब्स का पहला करवा चौथ था। लेकिन अब तक उनमें से किसी ने कोई फोटोज शेयर नहीं की है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।