लाइव टीवी

Shilpa Shetty होने वाली बहू को देंगी 20 कैरेट डायमंड की अंगूठी, बेटे Viaan Raj kundra के लिए होगी एक शर्त

Updated Nov 11, 2020 | 11:51 IST

Shilpa Shetty Diamond Ring Daughter in law: शिल्पा शेट्टी का कहना है कि वो अपने बेटे वियान राज कुंद्रा की होने वालीं पत्नी और अपनी बहू को सबसे महंगी हीरे की अंगूठी देंगी, लेकिन एक शर्त पर...

Loading ...
बेटे के साथ शिल्पा शेट्टी।
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी ने को हमेशा से ही ज्वैलरी कलेक्शन करना बेहद पसंद है।
  • उनके पास एक सबसे बेशकीमती 20 कैरेट हीरे की अंगूठी भी है।
  • ये रिंग शिल्पा को पति राज कुंद्रा ने 2009 में शादी के दौरान दी थी। 

शिल्पा शेट्टी कुंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर एक्ट्रेस अपने फैन्स के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट शेयर करती रहती हैं। फिलहाल शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपने एक नए इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। वोग के साथ बातचीत करते हुए हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने बताया कि उन्हें हमेशा से ही ज्वैलरी कलेक्शन करना बेहद पसंद है। इसमें उनके पास एक सबसे बेशकीमती 20 कैरेट हीरे की अंगूठी भी है, जो शिल्पा शेट्टी को पति राज कुंद्रा ने 2009 में शादी के दौरान गिफ्ट के रूप में दी थी। 

शिल्पा ने इस दौरान अपने परिवार की विरासत को लेकर भी बात की है। इस बारे में शिल्पा शेट्टी ने बताया है कि वो अपने बेटे वियान राज कुंद्रा की होने वालीं पत्नी और अपनी बहू को सबसे महंगी हीरे की अंगूठी देंगी, लेकिन एक शर्त पर...। 

शिल्पा शेट्टी कहती हैं कि वह हमेशा अपने बेटे विआन राज कुंद्रा को कहती हैं कि उनकी होने वाली पत्नी को उनके लिए अच्छा होना चाहिए। मजाक करती हैं कि अगर वो नहीं हुई, तो उनकी पत्नी को छोटे के साथ एडजस्ट करना पड़ेगा।

5 कैरेट की अंगूठी के साथ शिल्पा शेट्टी को राज ने किया था प्रपोज
शिल्पा शेट्टी ने बताया था कि कैसे राज ने उन्हें पेरिस में पांच कैरेट की हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज किया था। तब मजाक में शिल्पा ने कहा था कि वह और ज्यादा ही उम्मीद कर रही थी। बाद में राज उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे और शादी के दौरान शिल्पा शेट्टी को 20 कैरेट की अंगूठी दी थी।


शिल्पा हमेशा अपने परिवार के बारे में बात करती हैं। वो हमेशा अन्य सभी चीजों की तुलना में मां बनने की जिम्मेदारी को ज्यादा महत्व देती आई हैं।  सोशल मीडिया पेज पर भी शिल्पा ने मॉम पॉइंट को हाईलाइट किया है। आपको बता दें, शिल्पा और राज इस साल की शुरुआत में आईवीएफ के माध्यम से दूसरे बार पेरेंट्स बने हैं। शिल्पा और राज के घर बच्ची समीशा शेट्टी कुंद्रा का जन्म हुआ है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।