लाइव टीवी

Shraddha Kapoor Birthday: फेसबुक से श्रद्धा कपूर को मिली थी पहली फिल्म, बचपन में वरुण धवन को करती थीं पसंद

Updated Mar 03, 2020 | 08:00 IST

Shraddha Kapoor Birthday: तीन पत्ती, आशिकी 2 की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का आज बर्थडे है। श्रद्धा कपूर ने फिल्म तीन पत्ती से डेब्यू किया था। श्रद्धा को पहली फिल्म मिलने का किस्सा काफी दिलचस्प है। जानिए कुछ Facts..

Loading ...
Shraddha Kapoor
मुख्य बातें
  • श्रद्धा कपूर आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • श्रद्धा ने फिल्म तीन पत्ती से डेब्यू किया था।
  • श्रद्धा की पहली फिल्म मिलने का किस्सा भी काफी दिलचस्प है।

मुंबई. श्रद्धा कपूर तीन मार्च को अपना बर्थडे मना रही हैं। 3 मार्च 1989 को जन्मी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर और शिवांगी कपूर की बेटी हैं। श्रद्धा ने फिल्म तीन पत्ती से डेब्यू किया था। हालांकि, उन्हें पहचान साल 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 से मिली थी। 

श्रद्धा कपूर को एक्टिंग विरासत में मिली है। श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर जहां बॉलीवुड के बड़े एक्टर हैं। वहीं, उनकी मम्मी शिवांगी मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म किस्मत से की थी। शिवांगी और शक्ति कपूर ने भागकर शादी की थी। 

दरअसल शक्ति कपूर पंजाबी परिवार से थे। वहीं, शिवांगी मराठी परिवार से थीं। दोनों की पहली मुलाकात किस्मत के सेट पर ही हुई थी।  जिस वक्त शिवांगी कपूर की शादी हुईं तो उनकी उम्र महज 18 साल थीं। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। 

फेसबुक के जरिए श्रद्धा कपूर को मिली थी पहली फिल्म 
श्रद्धा की पहली फिल्म मिलने का किस्सा भी काफी दिलचस्प है। दरअसल फिल्म मेकर अंबिका हिंदुजा ने श्रद्धा कपूर की फोटोज फेसबुक पर देखीं। इसके बाद उन्होंने श्रद्धा से कॉन्टेक्ट किया और उन्हें उनकी पहली फिल्म तीन पत्ती ऑफर की। 

श्रद्धा ने ग्रैजुएशन की पढ़ाई के लिए बोस्टन यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। हालांकि, पहली फिल्म ऑफर होने के बाद उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। श्रद्धा कपूर एक्ट्रेस के साथ-साथ अच्छी सिंगर भी हैं। 

बचपन में वरुण धवन को करती थीं पसंद 
श्रद्धा कपूर और वरुण धवन ने एक ही स्कूल से पढ़ाई की है। फिल्म स्ट्रीट डांसर के प्रमोशन के दौरान वरुण धवन ने बताया था कि वह बचपन में श्रद्धा कपूर को पसंद करते थे। वरुण ने कहा-'मैं श्रद्धा को पसंद करता था।' मुझे लगता है कि मैं 8 या 9 साल का था। 

वरुण ने कहा- 'उस उम्र में लड़के, लड़कियों को पसंद नहीं करते थे। बहुत छोटे थे हम, समझ में नहीं आया मुझे।' वहीं, श्रद्धा कपूर ने कहा- 'दरअसल, मैं केवल वरुण को लाइक करती थीं। अगर हमारा लव स्टोरी होती  तो 8-9 साल की उम्र में होती।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।