लाइव टीवी

Shraddha Kapoor Wedding: क्या कैटरीना कैफ के बाद अब श्रद्धा कपूर भी करने जा रही हैं शादी? मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी ने दिया बड़ा हिंट

Updated Dec 08, 2021 | 15:04 IST

क्या बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के बाद अब श्रद्धा कपूर भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं? श्रद्धा की मौसी और पद्मिनी कोल्हापुरी के इस कमेंट से लगाए जा रहे कयास।

Loading ...
Shraddha Kapoor with Rohan Shrestha
मुख्य बातें
  • क्या जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं श्रद्धा कपूर?
  • श्रद्धा कपूर के पोस्ट पर उनकी मौसी व एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी ने किया ये कमेंट।
  • मालूम हो कि श्रद्धा का नाम लंबे समय से फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ से जुड़ रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के रिलेशनशिप की खबरें लंबे समय से आ रही थीं लेकिन खुद इस स्टार कपल ने कभी अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में रहती हैं। श्रद्धा को लेकर भी पिछले कुछ समय से कहा जा रहा है कि वो जल्द ही मशहूर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ से शादी कर सकती हैं, अब इन कयासों को मजबूती मिलती नजर आ रही है। 

पद्मिनी कोल्हापुरी ने किया ये कमेंट

वेटेरन एक्ट्रेस और श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरी ने श्रद्धा की शादी से जुड़ा बड़ा हिंट दिया है। दरअसल हाल ही में पद्मिनी कोल्हापुरी ने अपने मशहूर गाने 'ये गलियां ये चौबारा' को रीक्रिएट किया था जिसका वीडियो श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउट पर शेयर किया। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए पद्मिनी कोल्हापुरी ने श्रद्धा की शादी का जिक्र किया और लिखा, 'मैं तुम्हारी और वेदिका की शादी में यह गाने वाली हूं।' पद्मिनी कोल्हापुरी के इस कमेंट से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि श्रद्धा जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। 

'मेरे दिल के करीब है ये गाना'

पद्मिनी कोल्हापुरी ने अपने इस कमेंट को लेकर बॉलीवुडलाइफ से बात की और कहा, 'श्रद्धा और वेदिका मेरी भतीजी नहीं बल्कि बेटियों की तरह हैं। मैं हमेशा अपनी बेटी के खास दिन, उनकी शादियों में ये गाना गाना चाहती थी। यह गाना मेरे दिल के करीब है।'

शादी को लेकर श्रद्धा ने कही थी ये बात

श्रद्धा ने अपनी शादी की खबरों पर कहा था, 'मुझे नहीं लगता कि इन सबके चलते मेरा फोकस काम से हटता है क्योंकि मैंने अब तक अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत ज्यादा बात नहीं की है।' मालूम हो कि अब तक श्रद्धा और रोहन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है लेकिन कई बार दोनों साथ में नजर आ चुके हैं। कुछ समय पहले मालदीव में श्रद्धा कपूर के कजिन भाई प्रियांक शर्मा की शादी शाजा मोरानी से हुई और इस दौरान भी रोहन वहां मौजूद थे, जहां से उनकी तस्वीरें भी सामने आई थीं। तो वहीं श्रद्धा के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर में वो एक्ट्रेस के साथ दिख रहे थे। 

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर लव रंजन की फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसमें वो पहली बार रणबीर कपूर के अपोजिट दिखेंगी। इस फिल्म में डिंपल कपाडिया भी काम करती नजर आएंगी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।