लाइव टीवी

रिलीज से पहले वायरल हुआ लव रंजन की फिल्म से श्रद्धा कपूर का बिकिनी लुक, हॉट अंदाज देख क्लीन बोल्ड हुए फैंस

Shraddha Kapoor Viral Pic, Shraddha Kapoor Leaked Bikini Look
Updated Jul 06, 2022 | 16:43 IST

Shraddha Kapoor Leaked Photo: अदाकारा श्रद्धा कपूर को अब लव रंजन की आगामी फिल्म में देखा जाएगा, हाल ही में इस फिल्म के सेट से अदाकारा का एक फोटो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Loading ...
Shraddha Kapoor Viral Pic, Shraddha Kapoor Leaked Bikini Look Shraddha Kapoor Viral Pic, Shraddha Kapoor Leaked Bikini Look
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Shraddha Kapoor
मुख्य बातें
  • लव रंजन की फिल्म में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर।
  • रणबीर कपूर के साथ होगी श्रद्धा की पेयरिंग।
  • फिल्म के सेट से वायरल हुआ अदाकारा का बिकिनी लुक।

Shraddha Kapoor Leaked Photo: दर्शकों को लंबे समय से लव रंजन की आगामी फिल्म का इंतजार है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। लव रंजन की आगामी फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर को देखा जाएगा जिसकी शूटिंग स्पेन और माॅरीशस में हो रही थी। इन दोनों खूबसूरत शहरों में शूटिंग करने के बाद बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर वापस मुंबई आ गई हैं। हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें श्रद्धा कपूर का हाॅट बिकिनी अवतार देखा जा सकता है। श्रद्धा कपूर की यह तस्वीर लव रंजन की आगामी फिल्म के सेट से लीक हुई है। जब से यह तस्वीर लीक हुई है तब से यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

Also Read: आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के बीच इस एक्ट्रेस संग रणबीर के कराया ऐसा फोटोशूट, फटी रह गईं फैन्स की आंखें

इस वायरल तस्वीर में श्रद्धा कपूर को गुलाबी बिकिनी में देखा जा सकता है। पिंक बिकिनी में श्रद्धा कपूर अपनी परफेक्ट बॉडी फ्लाॅन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर से यह साफ पता चल रहा है कि श्रद्धा कपूर इस फिल्म के लिए किसी बीच लोकेशन पर शूटिंग कर रही थीं। अदाकारा के इर्द-गिर्द पूरे क्रू मेंबर्स मौजूद हैं। ‌इससे पहले भी बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर और अभिनेता रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह स्पेन में शूटिंग करते हुए नजर आ रहे थे। कहा जा रहा था कि इस फिल्म के डांस नंबर के लिए यह दोनों बॉलीवुड सितारे शूटिंग कर रहे थे।

Also Read: बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार 'फैमिली मैन 2' की ये एक्ट्रेस! जानें किस एक्टर संग आ सकती है नजर

जैसे ही श्रद्धा कपूर का यह फोटो सामने आया वैसे ही उनके कई फैंस ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया। कुछ फैंस ने कमेंट करते हुए कमेंट सेक्शन में दिल वाली इमोजी शेयर की। तो कुछ फैंस ने आग वाली इमोजी शेयर की। इस फिल्म के जरिए पहली बार श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं। इन दोनों सितारों के साथ इस फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि यह फिल्म होली के मौके पर अगले साल 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसके साथ श्रद्धा कपूर को चालबाज इन लंदन और नागिन फिल्म में भी देखा जाएगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।