लाइव टीवी

श्रद्धा कपूर के परिवार का हिस्सा हो गए हैं रोहन श्रेष्ठा, भाई प्रियांक की शादी में बॉयफ्रेंड का साथ आईं नजर

Updated Mar 02, 2021 | 17:49 IST

श्रद्धा कपूर इन दिनों मालद्वीप में भाई प्रियांक की शादी अटेंड कर रही हैं। श्रद्धा की मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। फोटो में श्रद्धा बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा के साथ नजर आ रही हैं।

Loading ...
Shraddha Kapoor
मुख्य बातें
  • श्रद्धा कपूर इन दिनों मालद्वीप में अपने भाई की शादी अटेंड कर रही हैं।
  • श्रद्धा कपूर शादी में अपने कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा के साथ नजर आ रही हैं।
  • श्रद्धा कपूर की मौसी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर फिल्मी प्रोजेक्ट्स से ब्रेक लेकर मालद्वीप में कजिन भाई प्रियांक की शादी अटेंड कर रही हैं। इस शादी से श्रद्धा कपूर की कुछ फोटोज सामने आई हैं। फोटोज में वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ नजर आ रही हैं।

श्रद्धा कपूर की मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरी ने इंस्टा स्टोरी में फैमिली फोटो शेयर की है। फोटो में रोहन श्रेष्ठा श्रद्धा  कपूर के बगल में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।  फोटो के साथ तेजस्विनी कोल्हापुरी ने लिखा- फैमिली। 

आपको बता दें कि श्रद्धा के भाई प्रियांक की शादी करीम मोरानी की बेटी साजा मोरानी से हो रही है। भाई की शादी में श्रद्धा एक्वा रंग के लहंगे के साथ एक फ्लोरल कढ़ाई वाले ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

वरुण धवन ने किया था कमेंट 
श्रद्धा कपूर ने अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है। हालांकि, रोहन और श्रद्धा कई बार साथ स्पॉट किए गए हैं। वहीं, पिछले दिनों वरुण धवन के कमेंट ने रोहन और श्रद्धा की शादी की कयासों को बल दिया था। 

रोहन ने सोशल मीडिया पर वरुण धवन और नताशा दलाल को शादी की बधाई दी थी। वरुण धवन ने जवाब में लिखा था, 'मैं बहुत खुश हूं और मुझे लगता है तुम तैयार होगे।' 

शक्ति कपूर ने कही थी ये बात 
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने बेटी की शादी पर कहा था कि, 'मुझे पता नहीं है कि खबरों में क्या कयास रहा है लेकिन मैं मेरे बेटी के साथ खड़ा रहूंगा।'

श्रद्धा कपूर आगे कहती हैं, 'रोहन बहुत अच्छा लड़का है। वह घर पर आता है और बचपन से आता है। श्रद्धा ने कभी मुझसे शादी करने की इच्छा जाहिर नहीं की। दोनों बचपन के दोस्त हैं और मैं यह नहीं जानता कि क्या वह दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।