लाइव टीवी

Shubh Mangal Zyada Saavdhan ही नहीं ये फिल्में भी हैं समलैंगिकता पर आधारित, किसी ने जीता Award तो कोई हुई Flop

Updated Jan 20, 2020 | 16:30 IST

आयुष्मान खुराना की फिल्म Shubh Mangal Zyada Saavdhan का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में आयुष्मान एक गे की भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि इस पहले कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जो समलैंगिक रिश्ते पर आधरिता थीं।

Loading ...
Bollywood films
मुख्य बातें
  • हाल ही में फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान का ट्रेलर रिलीज हुआ है।
  • ये फिल्में भी हैं समलैंगिकता पर आधारित।
  • आयुष्मान खुराना से पहले ये स्टार्स निभा चुके हैं गे की भूमिका।

'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' का ट्रेलर आने के बाद फैंस आयुष्मान खुराना की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मजेदार कहानी और दमदार पंच लाइन से भरपूर ये फिल्म लोगों को हंसाएगी और रूलाएगी भी। शुभ मंगल ज्यादा सावधान से पहले बॉलीवुड में कई फिल्में रिलीज हुईं जो समलैंगिकता पर आधारित है। इस लिस्ट में अलीगढ़ से लेकर कपूर एंड संस जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

कपूर एंड संस- फवाद खान, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म कपूर एंड संस बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन इस फिल्म में फवाद खान एक गे की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में उनका किरदार आम लोगों की ही तरह था। ऐसे में फिल्म में उनके किरदार में कुछ ऐसा देखने को नहीं मिला जिससे दर्शकों को लगे कि वो एक गे है। फिल्म की कहानी भी दर्शकों को खास पसंद नहीं आई।

अलीगढ़- मनोज बाजपेयी की फिल्म अलीगढ़ में गे प्रोफेसर की भूमिका में थे। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर राम चंद्र सिरस की कहानी है, जिनका एक लड़के के साथ यौन संबंधों का वीडियो वायरल हो गया था। फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित थी। बता दें कि इस किरदार के लिए फिल्म क्रिटिक ने मनोज बाजपेयी की जमकर तारीफ की थी।

बॉम्बे टाकीज- बॉलीवुड एक्टर साकिब सलीम बॉम्बे टाकीज में गे की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में उनका किरदार काफी छोटा और दमदार था। फिल्म बॉम्बे टाकीज में चार अलग अलग कहानियों दिखाई गई हैं। उनमे से एक थी साकीब सलीम और रणदीप हुड्डा की कहानी। फिल्म क्रिटिक ने इस फिल्म की काफी तारीफ की थी, लेकिन बॉक्स-ऑफिस पर ये फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई।

आई एम- साल 2010 में आई फिल्म I Am को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। फिल्म की कहानी गे रिश्तों पर आधारित है। कहा जाता है कि इस फिल्म ने दर्शकों के दिल पर एक अलग छाप छोड़ी थी। जिसके बाद लोगों को बीच समलैंगिक रिश्तों के प्रति नजरिया बदलना शुरू हुआ था। फिल्म में चार अलग अलग कहानियों को दिखाया गया है।

फिल्म मार्गरीटा विद स्ट्रा- साल 2015 में आई फिल्म फिल्म मार्गरीटा विद स्ट्रा में कल्की कोचिलन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके और उनकी दोस्त के बीच समलैंगिक रिश्तों के बारे में बताया गया है। फिल्म में कल्की कोचिलन में विकलांग की भूमिका में हैं जबकि उनकी दोस्त नेत्रहीन। फिल्म में दिखाया गया है कि विकलांगों की यौन जरूरतों को समाज किस तरह से देखता है। शोनली बोस ने कहानी को बड़े ही खूबसूरती के साथ पर्दे पर दिखाया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।