लाइव टीवी

Sikander Kher Birthday: अनुपम खेर को अपना सौतेला पिता नहीं कहना चाहते सिकंदर खेर, उनके लिए कही थी ये इमोशनल बात

Updated Oct 31, 2021 | 07:16 IST

Sikander Kher Birthday: सिकंदर खेर किरण खेर के बेटे हैं। उन्‍होंने मूवीज और टीवी सीरियलों में बतौर एक्‍टर काम किया है। आज वह अपना 40वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे।

Loading ...
Sikander Kher
मुख्य बातें
  • सिकंदर खेर किरण खेर के पहले पति के बेटे हैं
  • सिकंदर खेर ने वुडस्टॉक विला से डेब्‍यू किया था
  • सिकंदर खेर ने सोनम कपूर की चचेरी बहन से सगाई की थी

Interesting facts about Sikander Kher: सिकंदर खेर बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा किरण खेर के बेटे हैं। उनका जन्म अभिनेत्री किरण खेर और उनके पहले पति गौतम बेरी से हुआ था। सिकंदर भले ही अनुपम के जैविक पुत्र नहीं हैं, लेकिन बचपन से ही उनके लिए अनुपम पिता तुल्य रहे हैं। जब सिकंदर सिर्फ तीन साल के थे तब उनकी मां का गौतम से तलाक हो गया था। इसके बाद किरण ने अनुपम खेर से शादी कर ली थी। ऐसे में बचपन से ही सिकंदर अनुपम की गाइडेंस में पले बढ़ें। सिकंदर अपने स्‍टेप फादर के साथ अच्‍छा बॉन्‍ड शेयर करते हैं। सिकंदर आज अपना 40वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे।  

जिंदगी में है पिता की अहम भूमिका 

एक पुराने साक्षात्कार के दौरान, सिकंदर ने बताया था कि कैसे उनके दोनों पिता उनके जीवन में समान महत्व रखते हैं। उन्‍होंने कहा था, “मेरे लिए गौतम पापा और अनुपम पापा समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। मैं एक को अपना जैविक पिता और दूसरे को अपना दत्तक पिता नहीं कहना चाहता। यह दोनों के साथ अन्याय करता है।”

वुडस्टॉक विला से किया था डेब्‍यू 

सिकंदर खेर एक फिल्म और टीवी अभिनेता हैं। वह विशेष रूप से हिंदी सिनेमा और मनोरंजन उद्योग में काम करते हैं। उन्‍होंने फिल्म "वुडस्टॉक विला" से डेब्‍यू किया था, जो 2008 में रिलीज़ हुई थी। उन्‍होंने औरंगजेब में भी काम किया है। फिल्मों के अलावा, वह "आर्या", "सेंस -8" सीजन 2-एपिसोड 4 सहित विभिन्न टीवी सीरियलों में भी नजर आए हैं।

छही महीने में टूट गई थी सगाई 

अभिनेता सिकंदर खेर ने जनवरी 2016 में सोनम कपूर की चचेरी बहन प्रिया सिंह से सगाई की थी। हालांकि छह महीने के भीतर ही उनके बीच वैचारिक मतभेद और जीवन शैली में अंतर के चलते उनकी सगाई टूट गई। हालांकि सिकंदर ने कभी अपने टूटे रिश्‍ते के बारे में ज्‍यादा बात नहीं की।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।