लाइव टीवी

17 साल की उम्र में जामनगर के महाराज को दिल दे बैठी थीं सिमी ग्रेवाल, बच्चे न होने का आज भी है दुख

Updated Apr 17, 2021 | 07:47 IST

सिमी ग्रेवाल महज 17 साल की उम्र में वह अपने पड़ोसी जामनगर के माहराज को दिल दे बैठी थीं। एक इंटरव्यू में सिमी ने इस अफेयर के बारे में बताया। जानिए क्या कहा था सिमी ग्रेवाल ने...

Loading ...
Simi Garewal
मुख्य बातें
  • सिमी ग्रेवाल महज 17 साल की उम्र में जामनगर के माहराज को दिल दे बैठी थीं।
  • जामनगर के महाराज सिमी ग्रेवाल के पड़ोसी थे।
  • सिमी और जामनगर के महाराज का अफेयर तीन साल तक चला था।

मुंबई. वेट्रन एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल के चेहरे का नूर आज भी बरकरार है। सिमी को ‘द लेडी इन व्हाइट’ कहा जाता है। सिमी के लाखों चहाने वाले हैं। हालांकि, महज 17 साल की उम्र में वह अपने पड़ोसी जामनगर के माहराज को दिल दे बैठी थीं।

फिल्मफेयर मैग्जीन से बातचीत में सिमी ग्रेवालने कहा, '17 साल की उम्र में मैं अपने पड़ोसी जामनगर के महाराज को दिल दे बैठी थी। ये उतार-चढ़ाव से भरा अफेयर लगभग तीन साल तक चला था। इस अफेयर में मैंने जानवरों की दुनिया देखी, खेल और खाने के बारे में जाना।' 

सिमी कहती हैं, 'हमने बहुत सी बेहतरीन चीजें की। आज मैं मुड़कर वापस देखती हूं तो स्माइल करती हूं। मुझे अब समझ आया कि किसी पर मालिकान हक जमाना रिलेशनशिप को खराब कर सकता है।'

रवि मोहन से की शादी 
सिमी ने इसके बाद दिल्ली के चुन्नामल घराने के रविमोहन से शादी की थी। ये शादी महज तीन साल तक चली थी। सिमी ने कहा, 'हम दोनों अच्छे लोग थे पर एक दूसरे के लिए नहीं बने थे। ये एक लंबी दूरी वाली शादी थी।'

सिमी के मुताबिक, 'हम अलग-अलग रहने लगे और एक दशक बाद तलक ले लिया था। अच्छी बात ये है कि हमारे बीच कोई भी गिले-शिकवे नहीं थे। मैं आज भी उनके परिवार के काफी करीब हूं।'

बच्चे न होने का अफसोस 
सिमी ग्रेवाल ने कहा, 'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा अफसोस है कि मेरा कोई बच्चा नहीं है। मैं एक वक्त बेटी को गोद लेने के बेहद करीब थीं। मैं एक अनाथालय गई जहां मुझे एक विजया नाम की लड़की मिली, जिसके घरवालों ने रेलवे स्टेशन में छोड़ दिया था।'

सिमी कहती हैं, 'नियमों के मुताबिक, मुझे उसके फोटोग्राफ अखबार में छपवानी थी। तीन महीने तक किसी ने बच्चे पर हक नहीं जमाया। दो महीने तक उसके माता-पिता की खबर नहीं आई। जैसे ही मुझे उसकी कस्टडी मिलने वाली थी उसके पेरेंट्स आ गए। मेरा दिल टूट गया।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।