लाइव टीवी

व‍िराट-अनुष्‍का की बेटी को लेकर सोशल मीड‍िया पर लोगों ने सुझाए ये नाम, तैमूर पर बनाए फनी मीम्‍स

Anushka Sharma Virat Kohli
Updated Jan 11, 2021 | 19:35 IST

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के मम्मी-पापा बनते ही सोशल मीडिया पर काफी हलचल देखने को मिली रही है। कई कई यूजर्स ने दोनों को बेटी का नाम सुझाया है तो कई ने तैमूर को लेकर फनी मीम्स बनाए।

Loading ...
Anushka Sharma Virat KohliAnushka Sharma Virat Kohli
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
मुख्य बातें
  • अनुष्का-विराट माता-पिता बन गए हैं
  • अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है
  • दोनों को जमकर बधाइयां मिल रही हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के घर एक नन्ही परी जन्मी है। अनुष्का ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया। अनुष्का और विराट के मां-बाप बनते ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां दे रहे हैं। साथ ही कई यूजर्स ने दोनों की बेटी के नाम भी सुझाए हैं। इसके अलावा कई यूजर्स ने अनुष्का-विराट की बेटी के पैदा होने के बाद करीन कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की चर्चा कम होने पर फनी मीम्स बनाए हैं।

यूजर्स ने बेटी के ये नाम सूझाए

एक यूजर ने लिखा कि अनुष्का-विराट की बेटी के नाम इरशका हो सकता है। विराट के नाम से आईआरए और अनुष्का के नाम से एसएचकेए। दूसरे यजूर ने कहा कि डियरस किंग, आपको और अनुष्का को मेरी हार्दिक बधाई। आप सिडनी टेस्ट में इस यादगार दिन के लिए अपने प्यारी बच्ची का नाम AshViha रख सकते हैं। तीसरे यूजर ने कमेंट किया, 'विराट और अनुष्का  एक पर्सनल रिक्वेस्ट है कि बेबी का नाम 'ए' से मत रखना, क्योंकि वावइवा/एग्जाम के टाइम बहुत दुख होता है! व्यक्तिगत अनुभव से यह कह रहा हूं। भविष्य के लिए ऑल द बेस्ट।'

अन्य यूजर ने लिखा कि आपको बधाई विराट कोहली। ईश्वर की आपका पर कृपा हो। अगर मुझे एक नाम सुझाना हो तो मैं अनुवी (ANUVI) रखने की सला दूंगा। आप इस नाम का मतलब चेक करें। यह शानदार नाम है। एक और यूजर ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बेटी के जन्म दी बधाई देते हुए कमेंट किया कि कैसा रहेगा अगर दोनों अपनी बेटी का नाम 'विरुष्का' रख दें। 

तैमूर को लेकर यूजर्स द्वारा बनाए गए मीम्स

गौरतलब है कि अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर, 2017 को शादी की थी। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। 
मालूम हो कि विराट अपने बच्चे के जन्म के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे को बीच में छोड़कर दिया था। वह पितृत्व अवकाश पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद देश लौट आए थे। वह तब से अनुष्का के साथ ही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।