लाइव टीवी

सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाई सगाई की डायमंड रिंग, इस बॉलीवुड एक्टर को कर रहीं डेट?

Updated May 09, 2022 | 18:27 IST

Sonakshi Sinha engagement News: सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी सगाई की हिंट दी है। हाल ही में सोनाक्षी को लेकर खबरें थीं कि वो नोटबुक अभिनेता जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं...

Loading ...
सोनाक्षी सिन्हा।
मुख्य बातें
  • सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी सगाई की हिंट दी है।
  • लंबे टाइम से फैन्स उत्सुक हैं कि उनकी शादी कब होगी?
  • खबरें थीं कि वो इस अभिनेता को डेट कर रही हैं।

Sonakshi Sinha Engagement: सोनाक्षी सिन्हा की लव लाइफ को लेकर एकबार फिर से अटकलें लगाई जा रही हैं। लंबे टाइम से फैन्स उत्सुक हैं कि उनकी शादी कब होगी? लेकिन सोनाक्षी ने इतने लंबे समय से इन खबरों पर चुप्पी साधे रखी है। अब सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ आकर्षक फोटोज शेयर कर सबको चौंका दिया है। क्या सोना इन अफवाहों पर लगाम लगाने की कोशिश की है? क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा इन इंस्टाग्राम फोटोज में अपनी सगाई की हिंट दे रही हैं!

जी हां, सोनाक्षी सिन्हा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की सीरीज शेयर की है, जिसे देखकर ना सिर्फ उनके फैन्स बल्कि इंडस्ट्री के कई लोगों भी आश्चर्यचकित हो गए हैं। क्या सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी सगाई की घोषणा की है? क्योंकि सोनाक्षी ने एक नहीं बल्कि तीन तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्हें हीरे की एक बड़ी अंगूठी दिखाते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में एक आदमी सोनाक्षी के साथ पोज दे रहा है लेकिन फ्रेम से उके क्रॉप किया गया है।

पढ़ें- 'पंचायत-2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिर से बढ़ीं पंचायत सचिव की मुश्किलें

तस्वीरें शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, 'मेरे लिए बड़ा दिन!!! मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सच हो रहा है… और मैं इसे तुम्हारे साथ शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती हूं। विश्वास नहीं कर सकती कि यह SO EZI था ❤️❤️❤️!'

सोनाक्षी को उनके इस पोस्ट पर कई लोगों ने बधाई देनी शुरू कर दी है। नेहा धूपिया ने कमेंट सेक्शन में लिखा, '❤️❤️❤️🔥🔥🔥... बधाई सोना @aslisona' जबकि शिबानी दांडेकर अख्तर ने लिखा, 'बधाई सोना इतना प्यार ❤️।' हालांकि फैंस का मानना था कि यह एक पब्लिसिटी कैंपेन है।

सोनाक्षी सिन्हा को लेकर हाल ही में खबरें थीं कि वो नोटबुक अभिनेता जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। इन अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए जहीर ने कहा था, 'अब इतना समय हो गया है, मुझे इसकी परवाह भी नहीं है। मैं ठीक हूं अगर आप सोचते हैं, तो आप सोचते हैं, सोचते रहो। यह आपके लिये अच्छा है। अगर यह आपको खुश करता है कि मैं उसके साथ हूं, तो यह आपके लिए अच्छा है। फिर अगर यह आपको परेशान करता है, तो मुझे खेद है। इसके बारे में सोचना बंद करो।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अगली बार फिल्म डबल एक्सएल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।