लाइव टीवी

[Inside Photos] बेहद आलीशान है सोनाक्षी सिन्हा का बंगला, लॉकडाउन के बाद बदल दी पूरी सूरत

Updated Nov 18, 2020 | 20:24 IST

Sonakshi Sinha New Bungalow: सोनाक्षी सिन्हा ने जुहू स्थित अपने बंगले में पूरा एक फ्लोर लिया है। अब लॉकडाउन में सोनाक्षी ने अपने बंगले की पूरी सूरत बदल दी है। इसे पॉपुलर डिजाइनर रुपिन सूचक ने डिजाइन किया।

Loading ...
Sonakshi Sinha
मुख्य बातें
  • सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बंगले में पूरा फ्लोर खरीदा है।
  • सोनाक्षी सिन्हा का पहले अपने घर में एक पर्सनल रूम था।
  • फ्लोर को पॉपुलर इंटीरियर डिजाइनर रुपिन सूचक ने डिजाइन किया।

मुंबई. सोनाक्षी सिन्हा मुंबई के जुहू स्थित बंगले में अपने परिवार के साथ रहती हैं। सोनाक्षी ने हाल ही में अपने कमरे का इंटीरियर को बदला है। सोनाक्षी सिन्हा के बंगली की कुछ नई फोटोज सामने आई है। 

सोनाक्षी सिन्हा का पहले अपने घर में एक पर्सनल रूम था। दबंग फिल्म की एक्ट्रेस ने हाल ही में अपना पूरा एक फ्लोर खरीदा है। इस फ्लोर को पॉपुलर इंटीरियर डिजाइनर रुपिन सूचक ने डिजाइन किया।

बकौल सोनाक्षी, 'मुझे विश्वास है कि मेरी फैमिली के सभी सदस्य समझेंगे। मुझे अपना एक स्पेस चाहिए था। हां मेरे पास अपना कमरा है और वहां प्राइवेसी चाहिए। मुझे अपना खुद का एक पूरा फ्लोर चाहिए।' 

लॉकडाउन में की रिसर्च 
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, 'मेरे मन में अपने अपार्टमेंट की साफ इमेज थी। रुपिन ने इसे सच कर दिया। लॉकडाउन में मैं वेबसाइट में फोटोज देख रही थीं। इसके अलावा भी मैंने रिसर्च की थी।'  

सोनाक्षी आखिर में कहती हैं, 'जब सारा काम खत्म हो गया तो  मैं अपने अपार्टमेंट गई। मुझे ऐसा लगा कि मैं यहां पर कई साल से रह रही हूं। सोनाक्षी ने बताया कि रुपिन ने आलिया भट्ट के ऑफिस को डिजाइन किया है।' 

बंगले का नाम है रामायण 
सोनाक्षी सिन्हा के बंगला का नाम रामायण है। सोनाक्षी सिन्हा के पिता का नाम शत्रुघ्न सिन्हा हैं। उनके पिता के तीनों भाइयों का नाम राम, लक्ष्मण और भरत हैं। वहीं, सोनाक्षी के दोनों भाई का नाम लव और कुश है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार फिल्म दबंग 3 में नजर आई थीं। अब सोनाक्षी फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार में रिलीज होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।