लाइव टीवी

नए टैलेंट्स को मौका देंगी Sonakshi Sinha, भाई Luv और Kush सिन्हा के साथ मिलकर शुरू की नई कंपनी

Updated Jul 28, 2021 | 19:03 IST

Sonakshi Sinha New Venture: सोनाक्षी सिन्हा अपने भाई लव और कुश सिन्हा के साथ मिलकर एक नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। जानिए क्या है सोनाक्षी सिन्हा का ये नया प्रोजेक्ट...

Loading ...
Sonakshi Sinha, Luv Sinha, Kush Sinha
मुख्य बातें
  • सोनाक्षी सिन्हा अपने भाई लव और कुश सिन्हा के साथ नया वेंचर शुरू करने जा रही हैं।
  • सोनाक्षी सिन्हा, लव और कुश के इस नए प्रोजेक्ट का नाम हाउस ऑफ क्रिएटिविटी है।
  • हाउस ऑफ क्रिएटिविटी देश और विदेशों में उभरते भारतीय कलाकारों को प्रदर्शित करता है।

मुंबई. जब बॉलीवुड के सबसे बड़े नाम, किसी प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने के लिए एक साथ आते हैं, तो इन पर सभी का ध्यान उन पर रहता है। सोनाक्षी सिन्हा उनके भाई लव और कुश  का आर्ट वेंचर, 'हाउस ऑफ क्रिएटिविटी' एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जो देश और विदेशों में उभरते भारतीय कलाकारों को प्रदर्शित करता है और बढ़ावा देता है।

हाउस ऑफ क्रिएटिविटी  का आइडिया लव, कुश और सोनाक्षी सिन्हा का है। पर्दे के पीछे एक्सपर्ट्स की टीम और दुनियाभर के उभरते भारतीय कलाकारों के सिलेक्शन के साथ, हाउस ऑफ क्रिएटिविटी कई कारणों से इस तरह की पहली पहल है। एचओसी आर्ट के लोगों को ट्रेन करने का काम करेगा। नए आर्ट कलेक्टर्स को सलाह देगा और इन सबसे अलग, सभी के लिए ऑनलाइन आर्ट कलेक्शन प्रदर्शित करेगा।

सेलेब्स कर रहे हैं तारीफ
सोनाक्षी सिन्हा के इस वेंचर की सेलेब्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, विद्या बालन ने ट्वीट कर सोनाक्षी और उनके दोनों भाई लव और कुश की तारीफ की है। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा एक्ट्रेस के अलावा  बचपन से पेंटिंग भी कर रही हैं। वहीं, उनके भाई लव सिन्हा एक्टिंग के अलावा फोटोग्राफी करते हैं। कुश सिन्हा फिल्म डायरेक्शन कर रहे हैं।

इन  फिल्मों में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा अब फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाली  हैं। ये फिल्म 12 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। फिल्म में सोनाक्षी भुज गांव की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं।

भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा अजय देवगन, संजय दत्त, प्रनीता सुभाष और नोरा फतेही हैं। सोनाक्षी सिन्हा इसके अलावा फिल्म ककूड़ा में भी नजर आएंगी।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।