लाइव टीवी

प्रेग्नेंसी के बाद आनंद अहूजा के साथ सोनम कपूर ने की पहली आउटिंग,‌ ब्लू आउटफिट में दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप

Updated Mar 24, 2022 | 00:05 IST

Sonam Kapoor And Anand Ahuja: हाल ही में मॉम टू बी सोनम कपूर को अपने पति के साथ स्पाॅट किया गया। इस दौरान अदाकारा ने सफेद और नीले रंग का आउटफिट पहना था जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Sonam Kapoor And Anand Ahuja
मुख्य बातें
  • मां बनने वाली हैं अदाकारा सोनम कपूर।
  • प्रेग्नेंसी के बाद पहली बार सामने आईं सोनम।
  • पति आनंद के साथ दिए रोमांटिक पोज

Sonam Kapoor And Anand Ahuja First Public Appearance After Announcing Pregnancy: हाल ही में सोनम कपूर आहूजा ने एक ऐसी खबर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की थी जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर तहलका मच गया था। दरअसल अदाकारा ने हाल ही में लोगों को यह जानकारी दी थी कि वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। अदाकारा से यह खबर मिलते ही उनके फैंस बहुत खुश हो गए थे। अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाने के बाद अदाकारा ने अब पहली बार पब्लिक अपियरेंस दिया है जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। अदाकारा को अपने पति आनंद अहूजा के साथ देखा गया।‌ इस‌ दौरान सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर भी‌ अपनी बेटी के साथ नजर आए। 

Also Read: मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, कैमरा को देखते ही हाथों से छुपाने लगीं चेहरा

अदाकारा और उनके पति आनंद आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए यह जानकारी दी थी कि वह जल्द ही अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने मुंबई में अपना नया स्टोर खोला है जिसके लॉन्च इवेंट के लिए सोनम कपूर और उनके पिता अनिल कपूर गए थे। इस इवेंट के दौरान सोनम कपूर को ब्लू सूट और व्हाइट टॉप में देखा गया। उन्होंने अपने आउटफिट को व्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर किया था।‌ इस आउटफिट के साथ सोनम कपूर ने अपने बालों को खुला रखा था और न्यूड मेकअप किया था। 

Also Read: कानूनी रूप से अब पति-पत्नी बने कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, कपल ने रजिस्टर करवाई अपनी शादी

इस इवेंट के दौरान अनिल कपूर, सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा को शटरबग्स के सामने पोज देते हुए देखा गया। कैमरा के सामने सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा एक से बढ़कर एक खोज दे रहे थे। इस कपल को इवेंट के दौरान रोमांटिक पोज देते हुए भी देखा गया। सोनम कपूर ने जो आउटफिट कैरी किया था उसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। लोगों को सोनम कपूर की यह तस्वीरें बहुत पसंद आईं। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की यह तस्वीरें जानकर वायरल हो रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।