लाइव टीवी

Valentines Day 2020: सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ किया लिपलॉक, वैलेंटाइन्स डे पर शेयर की Photo

Updated Feb 14, 2020 | 16:54 IST

Sonam Kapoor Lip Lock Photo: प्यार के दिन यानी वैलेंटाइन्स डे पर सेलेब्स सोशल मीडिया पर खुलकर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। अब सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा को लिप लॉक करते हुए फोटो शेयर की है।

Loading ...
Sonam Kapoor, Anand Ahuja
मुख्य बातें
  • वैलेंटाइन्स डे पर सेलेब्स अपने पार्टनर के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर रहे हैं।
  • सोनम कपूर ने भी पति आनंद आहूजा के साथ फोटो शेयर की है।
  • सोनम कपूर इस फोटो में लिप लॉक करते हुए नजर आ रही हैं।

मुंबई. वैलेंटाइन्स डे के मौके पर सेलेब्स सोशल मीडिया पर खुलकर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। प्यार के इस खास दिन में सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ लिप लॉक करते हुए फोटो शेयर की है। 

सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर ये फोटो शेयर की है। फोटो में आनंद आहूजा के साथ एफिल टावर के नीचे लिप लॉप कर रही हैं। ये फोटो सोनम कपूर और आनंद आहूजा की साल 2016 की पहली पेरिस ट्रिप की है। 

सोनम कपूर ने लिखा- जुलाई 2016, हमारी साथ पहली पेरिस ट्रिप। हमें एफिल टावर के साथ एक यादगार फोटो लेनी थी! आई लव यू मेरे वेलेंटाइन। मैं पहले कभी भी इतना खुश नहीं थीं। माई लव आनंद आहूजा। इस पोस्ट के साथ उन्होंने  #everydayphenomenal हैशटैग का इस्तेमाल किया। 

 

न्यू ईयर पर भी शेयर की थी फोटो 
सोनम कपूर ने न्यू ईयर के मौके पर भी आनंद आहूजा के साथ लिप लॉक करते हुए वीडियो शेयर किया था। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इटली की राजधानी रोम में नया साल मनाया था। सोनम ने इसके साथ एक नोट भी लिखा था। 

सोनम कपूर ने इस वीडियो के साथ लिखा- 'इस दशक मैं अपने सोलमेट से मिली। हमने शादी कर अपना घर बनाया। मैंने कई अच्‍छी फिल्‍मों में काम किया। मैंने बहन रिया कपूर के साथ तीन फिल्‍में बनाई। सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। 

          

इन फिल्मों में आई थीं नजर 
सोनम कपूर के लिए साल 2019 खास नहीं रहा था। इस साल उनकी दो फिल्में जोया फैक्टर और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा रिलीज हुई थी। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा फिलहाल नहीं की है। हालांकि, सोनम कपूर अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।