लाइव टीवी

सोनम कपूर ने किया ट्वीट- इस तरह के लोगों को न दें वोट, कर देंगे हमारी दुनिया को तबाह

Updated Jan 04, 2020 | 21:06 IST

Sonam Kapoor Tweet: सोनम कपूर सोशल मीडिया पर कई मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखती हैं। अब सोनम ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं। इन ट्वीट में उन्होंने कुछ खास लोगों को कभी वोट न देने की अपील की है।

Loading ...
Sonam Kapoor
मुख्य बातें
  • सोनम कपूर ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं।
  • सोनम ने अपने ट्वीट में कुछ खास लोगों को वोट न करने की अपील की है।
  • सोनम का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबई. सोनम कपूर उन सेलेब्स में हैं जो सोशल मीडिया पर राजनीतिक घटनाक्रम पर खुलकर अपनी राय रखती हैं।अब सोनम कपूर ने बिना किसे का नाम लिया बताया कि किन्हें वोट नहीं देना चाहिए। सोनम का ये ट्वीट पाकिस्तान में सिख समुदाय और अमेरिका द्वारा ईरान पर हुए हमले के बाद आया है। 

सोनम कपूर ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। पहले ट्वीट में लिखा-'दुनिया के लिए एक छोटी सी सलाह है। कभी भी रूढ़िवादियों के लिए वोट न करें। आप लोग उनसे दूर रहें। ये लोग हमारी दुनिया की तबाही के लिए जिम्मेदार होंगे।'

सोनम कपूर ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- 'फर्जी प्रोपेगैंडा से सावधान रहें। सोशल मीडिया जहर साबित हो सकता है। ये आपको धीरे-धीरे मारेगा लेकिन बढ़ती नफरत के चलते ये आपको जरुर मारेगा।' अपने तीसरे ट्वीट में सोनम ने लिखा- सोशल मीडिया एक औजार है। आप इसे हथौड़े की तरह बनाने या तबाह करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 

सोनम कपूर ने एक वेब पोर्टल की खबर को भी रिट्वीट कर लिखा- जिंदगी में केवल बदलाव ही स्थाई है। अगर हम डर के कारण इसे रोकने की कोशिश करेंगे, तो अराजकता फैल सकती है। एक ट्वीट की वजह से नहीं।   

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर आखिरी बार फिल्म जोया फैक्टर में नजर आई थीं। इस फिल्म में सोनम कपूर के अपोजिट दुलकर सलमान थे। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इस फिल्म के बाद सोनम कपूर ने फिलहाल अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।