लाइव टीवी

Sonu Nigam Birthday: जमीन से उठकर सोनू निगम ने छुआ आसमान, 370 करोड़ है सिंगर की नेटवर्थ

Updated Jul 30, 2022 | 07:13 IST

Sonu Nigam Net Worth: मशहूर सिंगर सोनू सूद का आज (31 जुलाई) जन्मदिन हैं। आइये जानते हैं सिंगर की कुल संपत्ति, कार कलेक्शन और कमाई के बारे में।

Loading ...
Sonu Nigam Net worth
मुख्य बातें
  • मशहूर सिंगर सोनू सूद का आज (30 जुलाई) जन्मदिन हैं।
  • सोनू का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद शहर में 30 जुलाई 1973 को हुआ।
  • सोनू निगम वो सितारे हैं जिन्होंने जमीन से उठकर आसमान छुआ है।

Sonu Nigam Birthday: सोनू निगम बॉलीवुड और भारतीय संगीत जगत के सबसे मशहूर गायकों में से एक हैं। वह 30 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सोनू का जन्म हरियाणा के फरीदाबाद शहर में 30 जुलाई 1973 को हुआ। फिल्मी गानों में अपनी सुरीली आवाज का रोमांस देकर लोगों के दिलों पर छाने वाले सोनू निगम पद्मश्री से सम्मानित हो चुुके हैं। सोनू निगम वो सितारे हैं जिन्होंने जमीन से उठकर आसमान छुआ है। सोनू निगम अपनी मेहनत के दम पर जमीन से खुद को शोहरत और सम्मान के मुकाम पर पहुंचाने वाले व्यक्ति हैं। 

सोनू निगम को संगीत की शिक्षा बचपन से ही मिली थी। वह अपने पिता के साथ शादियों में जाया करते और मेहमानों को गाने सुनाते। सोनू निगम अपने पिता के साथ महज तीन  साल की उम्र से स्टेज कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। सोनू निगम ने एक प्रोग्राम में मोहम्‍मद रफी का गाना 'क्‍या हुआ तेरा वादा' गाया था। उसके बाद वहां ताल‍ियां बज उठीं। सोनू ने करियर की शुरुआत में मोहम्मद रफी के गानों को नए वर्जन में गाया। उन्हें पहचान फिल्म बेवफा सनम के गाने 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का' से मिली थी। 

Also Read: बचपन में पिता के साथ शादियों में गाना गाते थे सोनू निगम, मोहम्मद रफी के गानों ने बनाया स्टार

मेहनत के बल पर सोनू निगम ने दौलत भी खूब कमाई है। साल 2021 में सोनू निगम की नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर होने का अनुमान लगाया गया है जोकि 370 करोड़ भारतीय रुपए होती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार- सोनू निगम की कमाई व संपत्ति के आंकड़े इस प्रकार हैं, (Sonu Nigam Net Worth and Income List)

नेट वर्थ (2021) 50 मिलियन डॉलर
नेट वर्थ (रुपए में) करीब 370 करोड़ रुपए
सबसे महंगी कार रेंज रोवर (2.11 करोड़ रुपए)
मासिक कमाई (एक महीने में) 2 करोड़ रुपए से अधिक
सालाना कमाई (एक साल में) 26 करोड़ से अधिक

सोनू निगम का कार और बाइक कलेक्शन (Sonu Nigam Cars Collection with Price):

कार का नाम कीमत
DC Avati 60 लाख रुपए
Audi A4 47 लाख रुपए
रेंज रोवर Vouge 2.11 करोड़ रुपए
BMW Z4 66.5 लाख रुपए

सोनू निगम का घर

सोनू निगम ने यूट्यूब पर एक ब्लॉग की मदद से अपने घर की झलक दिखाई थी और उनका आलीशान बंगला साफ तौर पर इसमें देखने को मिल रहा है। मुंबई के एबी नायर रोड पर सोनू निगम का 25 करोड़ का प्लॉट है। इसके साथ ही उनके पास अंधेरी में 'नम:' नाम का बंगला है। सोनू फिलहाल यहीं रहते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।