लाइव टीवी

बुर्ज खलीफा पर शाहरुख का फोटो देख Sonu Sood से बोला यूजर- 'सर मेरी भी फोटो वहां लगवा दो'

Updated Nov 03, 2020 | 14:23 IST

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के जन्‍मदिन पर दुबई की व‍िश्‍व व‍िख्‍यात इमारत बुर्ज खलीफा पर उनकी तस्‍वीर प्रदर्शित की गई। इसे देखकर एक यूजर ने सोनू सूद से इसी तरह फोटो लगवाने की गुहार लगा दी।

Loading ...
Sonu Sood Burj Khalifa
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना जन्‍मदिन मनाया।
  • दुबई की व‍िश्‍व व‍िख्‍यात इमारत बुर्ज खलीफा पर उनकी तस्‍वीर प्रदर्शित की गई।
  • Sonu Sood से फैन की अपील- सर बर्थडे पर बुर्ज खलीफा पर फोटो लगवा दो।

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना जन्‍मदिन मनाया। दुनियाभर में मौजूद उनके चाहने वालों ने बधाइयां दीं, सोशल मीडिया पर तस्‍वीरें साझा कीं। हालांकि इस बार कोरोना के चलते हर बार की तरह उनके घर के बाहर फैंस नहीं जुटे। शाहरुख खान के बर्थडे पर इस साल एक खास बात हुई। दुबई की व‍िश्‍व व‍िख्‍यात इमारत बुर्ज खलीफा पर उनकी तस्‍वीर प्रदर्शित की गई। इसे देखकर एक यूजर ने सोनू सूद से इसी तरह फोटो लगवाने की गुहार लगा दी।  

बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान वाली फोटो शेयर करते हुए जावेद अख्‍तर नाम के यूजर ने सोनू सूद से कहा- सोनू सर, 5 नवंबर को बर्थडे है। ऐसी ही बुर्ज खलीफा पर सेलिब्रेशन करवा दो प्‍लीज। यूजर की इस अपील का सोनू सूद ने मजेदार रिप्‍लाई किया। सोनू सूद ने लिखा- बस आपका जन्मदिन 3 दिन लेट हो गया भाई। खैर थोड़ी सी मेहनत करो और नाम कमाओ। जिंदगी में फिर देखना bhurj khalifa क्या आसमान पे नाम लिख देगी दुनिया। 

सोनू सूद का यह मजेदार जवाब तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों फैंस इस ट्वीट को लाइक और रीट्वीट कर चुके हैं। बॉलीवुड एक्‍टर सोनू सूद कोरोना काल में गरीबों के मसीहा बनकर सामने आए। लॉकडाउन में दूर दराज इलाके में फंसे गरीब-मजदूरों को उन्‍होंने अपने घरों तक पहुंचाया। दूर देश में बसे छात्रों को भी वह विमान की मदद से भारत लेकर आए।

उनके इस कदम की जमकर सराहना हुई। उसके बाद से वह लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। फैंस ट्वीट करते हैं सोनू सूद की टीम मदद करने में जुट जाती है। बीते पांच-छह महीने में वह हजारों लोगों को राहत पहुंचा चुके हैं।  इस बीच सोनू सूद से लोग अलग अलग तरह की मांगे भी कर रहे हैं। हाल ही में एक फैन ने उनसे मालदीव भेजने की मांग की थी तो कुछ वक्‍त पहले एक फैन ने उनसे अमेजन प्राइम का सब्‍सक्रिप्‍शन मांगा था। एक यूजर ने हाल ही में सोनू सूद से दीवाली के लिए पटाखों की डिमांड कर दी थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।