लाइव टीवी

Movies in News in 2021: बेल बॉटम, सूर्यवंशी से लेकर अंतिम तक, साल 2021 में इन फ‍िल्‍मों ने बटोरी चर्चा

Updated Dec 14, 2021 | 07:11 IST

Movies in News in 2021: कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते साल 2021 में भी फ‍िल्‍म जगत में वैसी रौनक नहीं रही जैसे पहले हुआ करती थी। हालांकि हालात ठीक होने पर कई बहुप्रतीक्षित फ‍िल्‍में रिलीज हुई और दर्शकों ने उन्‍हें खूब प्‍यार दिया।

Loading ...
Movies in News in 2021
मुख्य बातें
  • अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की सूर्यवंशी की चर्चा सर्वाधिक रही।
  • सलमान खान की फ‍िल्‍म राधे और अंतिम की भी खबरों में बनी रहीं।
  • सुनील शेट्टी के बेटे अहान की डेब्‍यू फ‍िल्‍म Tadap खबरों में रही।

Movies in News in 2021: साल 2020 और उसके बाद 2021, दोनों ही वर्ष फ‍िल्‍म जगत के लिए सुखद नहीं रहे। दोनों वर्ष कोरोना वायरस की भेंट चढ़े। कोरोना वायरस की पहली लहर में तो सिनेमा जगत का बुरा हाल हो गया था, वहीं दूसरी लहर के चलते साल 2021 में भी वैसी रौनक नहीं रही जैसे पहले हुआ करती थी। हालांकि हालात ठीक होने पर कई बहुप्रतीक्षित फ‍िल्‍में रिलीज हुई और दर्शकों ने उन्‍हें खूब प्‍यार दिया। सिनेमाघरों को खोलने की रियायत मिलने के बाद लंबे समय से रिलीज की वजह से अटकी फ‍िल्‍मों ने दस्‍तक दी। इन फ‍िल्‍मों ने कमाई के मामले में भी कीर्तिमान बनाए, साथ ही इन चर्चा खबरों में भी होती रही। आइये एक नजर डालते हैं साल 2021 की उन फ‍िल्‍मों पर जो खबरों में रहीं।

सूर्यवंशी 

अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्‍टारर इस फ‍िल्‍म की चर्चा सर्वाधिक रही। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ये सिंघम सीरीज की चौथी फ‍िल्‍म है जिसमें अक्षय कुमार ने एटीएस चीफ वीर सूर्यवंशी का रोल निभाया। काफी समय से ये फ‍िल्‍म रिलीज के लिए अटकी थी। दिवाली के मौके पर जब ये फ‍िल्‍म सिनेमाघरों में आई तो इसने खूब दर्शक बटोरे। फ‍िल्‍म अब तक दुनियाभर में 293 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है। 

अंतिम 

महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी इस फ‍िल्‍म में सलमान खान ने सरदार पुलिस वाले का रोल किया जो एक भूमाफ‍िया से लोहा लेते हैं। भूमाफ‍िया के रोल में कोई नहीं, उनके जीजा आयुष शर्मा ही हैं। सलमान खान की अपनी फैन फॉलोइंग और दर्शक वर्ग है और उन्‍होंने फ‍िल्‍म को काफी पसंद किया। 

बेल बॉटम 

सुपरस्‍टार अक्षय कुमार की फ‍िल्‍म बेल बॉटम कोविड काल के दौरान रिलीज होने वाली फ‍िल्‍म थी। हालांकि उस समय दर्शकों का सिनेमाघर जाना खतरे से खाली नहीं था और अधिकांश राज्‍यों में सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति नहीं दी। फ‍िल्‍म के पोस्‍टर्स ने दर्शकों के बीच चर्चा बनाए रखी। इस फ‍िल्‍म में लारा दत्‍ता, वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, आदिल हुसैन सहित कई दिग्‍गज सितारे नजर आए। 

रूही 

हार्दिक मेहता के निर्देशन में बनी ही हॉरर कॉमेडी फ‍िल्‍म की चर्चा खूब हुई। फिल्‍म में राजकुमार राव, वरुण शर्मा और जान्‍हवी कपूर लीड रोल में थे। फिल्‍म के टीजर, गाने और पोस्‍टर्स ने काफी उत्‍सुकता जगाई थी। जब फ‍िल्‍म रिलीज हुई तो समीक्षकों ने काफी सराहा था। 

खबरों में रहीं ये फ‍िल्‍में 

सलमान खान की अंतिम के अलावा राधे की चर्चा भी खूब रही। ईद के मौके पर आई भाईजान की इस फ‍िल्‍म को दर्शकों ने खूब प्‍यार दिया था। वहीं सुनील शेट्टी के बेटे अहान की डेब्‍यू फ‍िल्‍म Tadap, जॉन अब्राहम की सत्‍यमेव जयते 2 एवं मुंबई सागा, सैफ अली खान की बंटी और बबली 2 की चर्चा भी खूब रही।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।