लाइव टीवी

Sridevi Birthday: 'सदमा' से 'चांदनी' तक, यंग जेनरेशन को जरूर देखनी चाहिए श्रीदेवी की ये 5 फिल्में

Updated Aug 13, 2021 | 08:57 IST

Sridevi's film young people must watch: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अनगिनत सुपरहिट फिल्में देने वाली श्रीदेवी की यह पांच फिल्में यंग जनरेशन को जरूर देखना चाहिए।

Loading ...
यंग जनरेशन जरूर देखें श्रीदेवी के ये 5 फिल्में 
मुख्य बातें
  • फिल्म सदमा ने श्रीदेवी के करियर पर लगा दिया था चार चांद।
  • श्रीदेवी की बेहतरीन फिल्मों में आता है हिम्मतवाला का नाम।
  • फिल्म इंग्लिश विंग्लिश से बॉलीवुड में श्रीदेवी ने किया था कमबैक। 

Sridevi's film young people must watch: बॉलीवुड की दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में उन्होंने बड़ा नाम कमाया था। उनकी अदा, डांस और अभिनय के सब दीवाने हैं। जब भी श्रीदेवी की फिल्में सिनेमाघरों में लगती थीं। तब लोग उन्हें देखने के लिए बेताब रहा करते थे। श्रीदेवी का जलवा लोगों पर ऐसा छाया था कि हर कोई उनका कायल था। श्रीदेवी ने अपने बॉलीवुड करियर में कई ऐसी फिल्में दी हैं। जो आज भी प्रासंगिक हैं और लोग उन्हें देखना पसंद करते हैं। इस बदलते जमाने के साथ लोगों की पसंद में बदलाव आया है। मगर, श्रीदेवी की फिल्मों की बात ही कुछ और है, उनकी फिल्में यंग जनरेशन को बहुत पसंद आती हैं। भले ही श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा हैं। 

सदमा (1983)

बॉलीवुड का सफर श्रीदेवी के लिए आसान नहीं था। उनकी फिल्म सोलवा सावन लोगों को खुश करने में सफल नहीं हुई थी। मगर, जब उन्होंने अपने तमिल फिल्म Moondram Pirai का हिंदी रीमेक किया तब यह फिल्म बहुत कामयाब हुई थी। इस फिल्म की वजह से श्रीदेवी ने बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल करना शुरु कर दिया था। यंग जनरेशन को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। 

हिम्मतवाला (1983)

सदमा के बाद श्रीदेवी की फिल्म हिम्मतवाला ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया था। यह फिल्म श्रीदेवी के करियर की कुछ बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में श्रीदेवी और जितेंद्र की जोड़ी को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। हिम्मतवाला वही फिल्म है जिसके बाद श्रीदेवी की पहचान बॉलीवुड में एक उमदा डांसर के तौर पर भी बन गई थी। 

मिस्टर इंडिया (1987)

मिस्टर इंडिया में श्रीदेवी के किरदार और अभिनय को बहुत सराहा गया था। यह फिल्म लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में सफल हुई थी। अनिल कपूर और श्रीदेवी की केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई थी। भारत की एवरग्रीन फिल्मों में मिस्टर इंडिया का भी नाम आता है। आज की जनरेशन भी यह फिल्म देखना पसंद करती है। इस फिल्म के गाने लोगों की जुबान पर हमेशा रहते हैं। 

चांदनी (1989)

80s के फिल्मों में चांदनी एक ऐसी फिल्म थी जिसके गानों ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। श्रीदेवी की बेहतरीन फिल्मों में चांदनी का नाम भी शामिल है। इस फिल्म के बदौलत श्रीदेवी को एक नया नाम 'चांदनी' मिल गया था। इस फिल्म में श्रीदेवी के ड्रेसेज ने फेशन इंडस्ट्री में क्रांति ला दी थी। हर कोई श्रीदेवी के स्टाइल को अपनाने की कोशिश करता था। ऋिषि कपूर के अपोजिट श्रीदेवी ने इस फिल्म को सुपरहिट बना दिया था। 

इंग्लिश विंग्लिश (2012)

बहुत सालों बाद जब श्रीदेवी ने बॉलीवुड में कमबैक किया था। तब लोग यह कयास लगा रहे थे कि श्रीदेवी वापस अपना जलवा बिखरने के लिए आ गई हैं। और जब श्रीदेवी ने फिल्म इंग्लिश विंग्लिश के साथ कमबैक किया तब वह दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतरी थीं। इस फिल्म ने एक बारफिर से यह साबित कर दिया था कि श्रीदेवी बॉलीवुड इंडस्ट्री की नगीना हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।