लाइव टीवी

Star Screen Awards 2019: स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में गली बॉय की धूम, बेस्ट डायलॉग समेत मिले ये अवॉर्ड्स

Updated Dec 08, 2019 | 23:52 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Star Screen Awards 2019 Winner List: स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019 की विनर लिस्ट सामने आ गई है। इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय का जलवा दिखा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Star Screen Awards 2019: स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स की विनर लिस्ट
मुख्य बातें
  • स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019 की विनर लिस्ट
  • रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की गली बॉय ने मचाया धमाल
  • अवॉर्ड नाइट में पहुंचे बॉलीवुड के नामी सितारे

बॉलीवुड के बड़े अवॉर्ड्स में से एक स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019 मुंबई में आज यानि 8 दिसंबर को आयोजित किए गए। ये शाम सितारों से सजी रही। इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स में गली बॉय की धूम रही। इस फिल्म ने कई अवॉर्ड्स जीते। 

यहां गली बॉय को बेस्ट डायलॉग, 'अपना टाइम आएगा' के लिए बेस्ट लिरिक्स, बेस्ट म्यूजिक, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी जैसे अवॉर्ड्स मिले। आलिया भट्ट इस अवॉर्ड शो में एक खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। देखें पूरी विनर लिस्ट:

यहां देखें Star Screen Awards 2019 की winner list:

बेस्ट डायरेक्टर पॉपुलर - जोया अख्तर (गली बॉय)
बेस्ट डायेर्कटर क्रिटिक - अनुभव सिन्हा (आर्टिकल 15)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स चॉइस - आर्टिकल 15
बेस्ट फिल्म पॉपुलर - गली बॉय
बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स चॉइस (मेल) - आयुष्मान खुराना
बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स चॉइस (फीमेल) - भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू
बेस्ट डायलॉग - गली बॉय
बेस्ट न्यूकमर प्रोमेसिंग फीमेल - सारा अली खान
बेस्ट न्यूकमर प्रोमेसिंग मेल - सिद्धांत चतुर्वेदी (गली बॉय)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) - गुलशन (मर्द को दर्द नहीं होता)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल) - कामिनी कौशल (कबीर सिंह)

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड - प्रेम चोपड़ा
बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल - यामी गौतम
बेस्ट लिरिक्स - अपना टाइम आएगा (गली बॉय)
बेस्ट म्यूजिक अवॉर्ड - गली बॉय और कबीर सिंह
बेस्ट एडिटिंग - वार
बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइन - गली बॉय
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी - गली बॉय
बेस्ट साउंड डिजाइन - उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

बेस्ट स्टोरी एंड राइटिंग - आर्टिकल 15
बेस्ट एक्शन - वॉर
बेस्ट कोरियोग्राफी - घुंघरु (वॉर)
बेस्ट  प्लेबैक सिंगर मेल - सचेत टंडन (बेख्याली, कबीर सिंह)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल - श्रेया घोषाल (कलंक)
मोस्ट प्रोमेसिंग डेब्यू डायरेक्टर - आदित्य धर (उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)

ये अवॉर्ड नाइट बेहद खास रही। इसमें दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, रणवीर सिंह, सारा अली खान समेत कई बड़े-बड़े सितारे पहुंचे थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।