लाइव टीवी

सरदार उधम के जंगल सीन से सामने आया विक्की कौशल का नया लुक, ये है फोटो के पीछे की असल कहानी

Updated Oct 08, 2021 | 19:25 IST

Vicky Kaushal New Look: अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक्टर विक्की कौशल ने अपनी फिल्म सरदार उधम का एक नया लुक पोस्ट किया है। विक्की कौशल के इस नए लुक ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
विक्की कौशल सरदार उधम लुक
मुख्य बातें
  • सामने आया विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम सिंह से एक्टर का नया लुक।
  • कंपकंपाती ठंड में एक्टर ने दिया इंटेंस लुक।
  • विक्की कौशल के नए लुक ने उड़ा दिए कई एक्टर्स के होश।

Vicky Kaushal New Look From Sardar Udham: विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म सरदार उधम के रिलीज के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनकी फिल्म सरदार उधम 16 अक्टूबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। सुजीत सरकार द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी सरदार उधम सिंह की जीवनी पर आधारित है। जैसे-जैसे इस फिल्म की रिलीज डेट पास आती जा रही है, वैसे-वैसे विक्की कौशल इस फिल्म से अपने लुक्स‌ शेयर कर रहे हैं।

दर्शकों को अपनी इस फिल्म से जोड़े रखने के लिए हाल ही में विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फिल्म से अपना नया लुक पोस्ट किया है।

कंपकंपाती ठंड में एक्टर ने दिया इंटेंस लुक:
हाल ही में विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म सरदार उधम से नया लुक शेयर किया है। विक्की कौशल के इस लुक के पीछे वर्ष 1933 की कहानी छिपी हुई है। अपने कैप्शन में एक्टर ने यह जानकारी दी कि यह तस्वीर सरदार उधम सिंह के जीवन के उस किस्से से आधारित है जब वह वर्ष 1933 में पूर्वी यूरोप के जंगल में थे।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि विकी कौशल फर वाले कैप और जैकेट में बर्फ से ढके जंगल को पार कर रहे हैं। विक्की कौशल के इस पोस्ट पर भूमि पेडणेकर, रणवीर सिंह और मनीष मल्होत्रा जैसे कई बॉलीवुड सितारों ने रिएक्ट किया है।

कुछ दिन पहले विक्की कौशल ने अपने इस फिल्म से एक और लुक पोस्ट किया था जिसमें वह एक अपराधी के लुक में नजर आए थे। इस फिल्म से आधारित विक्की कौशल के लुक दर्शकों का होश उड़ा रहे हैं। विक्की कौशल के साथ इस फिल्म में अमोल पराशर भी नजर आएंगे जिन्होंने भगत सिंह का किरदार निभाया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।