लाइव टीवी

सुहाना खान दुबई में अपनी हमशक्ल संग आईं नजर, तस्वीर देख फैंस भी रह गए हैरान

Suhana Khan
Updated Sep 16, 2022 | 14:55 IST

सुहाना खान की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो अपनी हमशक्ल के साथ नजर आ रही हैं। उनकी ये फोटो दुबई की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Loading ...
Suhana KhanSuhana Khan
Suhana Khan
मुख्य बातें
  • सुहाना खान अपनी हमशक्ल बरीहा संग आईं नजर।
  • बरीहा ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर।
  • दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान एंटरटेनमेंट जगत में डेब्यू के लिए तैयार हैं। वो जोया खान की फिल्म 'द आर्चीज' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगी। इन दिनों वो दुबई में अपनी मां गौरी खान, दोस्त शनाया कपूर और उनकी मां महीप कपूर के साथ क्वालिटी समय बिता रही हैं। 

शेयर की ये तस्वीर

दुबई में सुहाना की मुलाकात उनकी हमशक्ल बरीहा से हुई। बरीहा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है, जिसमें वो सुहाना संग नजर आ रही हैं। इसे शेयर कर बरीहा ने लिखा, 'फाइनली अपनी हमशक्ल सुहाना खान से मिली। यहां उन सभी लोगों के लिए तुलना की गई है जो मुझे मेरे डीएम में तस्वीरें भेजते रहते हैं।' फैस को यह फोटोज बहुत पसंद आ रही है और वो लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं।

Also Read: एयरपोर्ट पर फैंस के लिए रुकीं सुहाना खान, फोटो खिंचवाते हुए वीडियो हो रहा वायरल

फैंस कर रहे ये कमेंट्स

फैंस को सुहाना और बरीहा की ये फोटो पसंद आ रही है और वो कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा कि वो लंबे समय से इस तस्वीर का इंतजार कर रहे थे। तो वहीं एक अन्य ने लिखा कि दोनों का चेहरा हूबहू लग रहा है। इतनी ही नहीं कुछ फैंस ने तो दोनों को ट्विंस तक बता दिया। कुछ फैंस ने दोनों को बहनें कहा तो कुछ का कहना है कि दोनों एक जैसी दिख रही हैं। हालांकि कुछ फैंस ने कमेंट किया कि दोनों एक जैसी नहीं लग रही हैं।

Also Read: सुहाना खान ने कैमरे के सामने ऐसा किया रिएक्ट, वीडियो देख फैंस बोले- 'रोबोट की तरह कर रही हैं'

डेब्यू के लिए तैयार

बता दें कि सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं। इसी फिल्म से ही अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी एक्टिंग डेब्यू करेंगी। फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।