लाइव टीवी

सुनील शेट्टी ने मोतीचूर चकनाचूर को लेकर तोड़ी चुप्पी, अथिया शेट्टी की फिल्म में हस्तक्षेप करने का था आरोप

Suniel Shetty on Motichoor Chaknachoor Controversy allegations of interfering in Film
Updated Jan 13, 2020 | 21:16 IST

Suniel Shetty on Motichoor Chaknachoor Controversy: सुनील शेट्टी को उनकी बेटी अथिया की फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में दखल देने के लिए नोटिस दिया गया था। अब सुनील शेट्टी ने इस मामले पर बात की है... 

Loading ...
Suniel Shetty on Motichoor Chaknachoor Controversy allegations of interfering in FilmSuniel Shetty on Motichoor Chaknachoor Controversy allegations of interfering in Film
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सुनील शेट्टी।
मुख्य बातें
  • सुनील शेट्टी को बेटी अथिया की फिल्म के लिए एक नोटिस मिला था।
  • फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में दखल देने के लिए सुनील को नोटिस दिया गया था।
  • सुनील पर फिल्म में इंटरफेयर करने का आरोप लगा था।

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी एक पुराने विवाद को लेकर चर्चा में हैं। ये विवाद सुनील की बेटी अथिया शेट्टी से जुड़ा हुआ है। दरअसल अप्रैल 2019 में सुनील शेट्टी को उनकी बेटी अथिया की फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में दखल देने के लिए नोटिस दिया गया था। अब फिल्म रिलीज(15 नवंबर 2019) के दो महीने बाद सुनील शेट्टी ने आखिरकार इस मामले पर बात की है। 
सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि वो कभी भी अथिया की फिल्मों में हस्तक्षेप नहीं करते हैं। साथ ही उनपर लगे सभी आरोप झूठे थे। सुनील शेट्टी ने भी कहा है कि निर्माता राजेश और किरण भाटिया ने वही कहा था जो वो चाहते थे लेकिन उन्होंने कभी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। क्योंकि यह किसी और की फिल्म थी और वो इसमें शामिल नहीं होना चाहते थे। सुनील शेट्टी ने ये भी कहा है कि निर्माता और उनके बीच, दोनों को पता है कि कौन झूठ बोल रहा है और कौन नहीं। 


आपको बताते चलें फिल्म निर्माताओं ने 13 मार्च को सुनील शेट्टी को एक कानूनी नोटिस भेजा था। नोटिस में लिखा था कि मिस्टर सुनील शेट्टी को कोई अधिकार कि वो फिल्म के टाइटल और विषय पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप हस्तक्षेप करें। इस पर चर्चा करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। कोई भी निर्णय लेना, बातचीत करना, रणनीति बनाना या किसी भी तरीके से दखल देना फिल्म मोतीचूर चकनाचूर के लिए ठीक नहीं है। यदि वो ऐसा करते हैं तो इसके उल्लंघन के परिणाम उन्हें भुगतने होंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।