लाइव टीवी

Sunil Grover Birthday: कभी सुनील ग्रोवर की जेब में नहीं थे पैसे, आज करोड़ों की नेट वर्थ के हैं मालिक

Updated Aug 03, 2022 | 06:11 IST

Sunil Grover Net worth: जाने माने कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का आज (03 अगस्त) जन्मदिन है। सुनील ग्रोवर का संघर्ष युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने वाला है। मेहनत के बल पर उन्होंने वो मुकाम पाया है जो हर किसी को नसीब नहीं होता है।

Loading ...
Sunil Grover Birthday
मुख्य बातें
  • जाने माने कॉमेडियन सुनील ग्रोवर आज अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • सुनील ग्रोवर को पहचान कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गुत्थी के किरदार से मिली थी।
  • आज करोड़ों रुपये की नेट वर्थ के मालिक हैं सुनील ग्रोवर।

Sunil Grover Net worth: जाने माने कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का आज (03 अगस्त) जन्मदिन है। सुनील ग्रोवर का जन्म 13 अगस्त 1977 को हरियाणा के सिरसा जिले में हुआ था। स्कूल के बाद वह चंडीगढ़ में शिफ्ट हो गए थे। सुनील ग्रोवर का संघर्ष युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने वाला है। मेहनत के बल पर उन्होंने वो मुकाम पाया है जो हर किसी को नसीब नहीं होता है। आज सुनील ग्रोवर जहां हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने खूब पसीना बहाया है।  

सुनील ग्रोवर ने साल 1998 में अभिनेता अजय देवगन की फिल्म प्यार तो होना ही था से एक्टिंग करियर शुरू किया। इसके बाद वह साल 2002 में फिल्म लीजेंड ऑफ भगत सिंह में नजर आए। हालांकि सुनील ग्रोवर को पहचान कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा में गुत्थी से मिली थी। 

ऐसा रहा संघर्ष 

सुनील ग्रोवर कॉलेज के दिनों में ही थिएटर करने लगे और थिएटर में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद वह बैंक में नौकरी करने लगे। कुछ पैसे कमाकर वह मुंबई आए लेकिन एक साल बाद सारे पैसे खत्म हो गए थे। संघर्ष करने वाला एक्टर होने के कारण कमरा भी नहीं मिला। आज सुनील ग्रोवर के पास आलीशान घर है जिसे उन्होंने 2.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके अलावा भी सुनील ग्रोवर के पास कई रिएल एस्टेट प्रॉपर्टी है।

Also Read: सुनील ग्रोवर की लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर वापसी, डॉ. मशहूर गुलाटी बन फिर हंसाएंगे

जब बने मशहूर गुलाटी

साल 2016 में सोनी टीवी पर द कपिल शर्मा शो शुरू हुआ तो सुनील ग्रोवर डॉक्टर मशहूर गुलाटी बनकर स्क्रीन पर आए। साल 2018 में कपिल शर्मा से लड़ाई के बाद सुनील ग्रोवर ने इस शो को अलविदा कह दिया था। इस किरदार ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दी। 

नेट वर्थ और फीस 

रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील ग्रोवर के पास 2.5 मिलियन यूएस डॉलर यानी 18 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वह एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख और सीरियल के लिए 20 से 30 लाख रुपए फीस चार्ज करते हैं। ब्रैंड्स एंडोर्स करने के लिए वह 50 से 60 लाख रुपए फीस लेते हैं। सुनील ग्रोवर के कार कलेक्शन में Range Rover, BMW, Audi जैसी गाड़ियां मौजूद हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।